चचेरे भाई ने दंपति से की मारपीट, अपराध दर्ज- भारत संपर्क

0

चचेरे भाई ने दंपति से की मारपीट, अपराध दर्ज

कोरबा। करतला क्षेत्र में खेती-किसानी के दौरान साउंड बॉक्स नहीं बजाने पर चचेरे भाई ने दंपति से मारपीट कर दी। घटना में दोनों को चोटें आई है। पीडि़त ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है। ग्राम दादरपारा पीडिया निवासी अनुकराम 36 वर्ष खेत की जुताई कर रहा था। इस दौरान साउंड बॉक्स में गाना सुन रहा था। रात लगभग 11 बजे अनुकराम ने बॉक्स को बंद कर दिया और वह पास के ट्यूवेल में नहाने चला गया। इस बीच उसके बड़े पिता का पुत्र घांसीदास राठिया आया, बॉक्स बंद करने की बात को लेकर विवाद करने लगा और बॉक्स चालू करने की बात कही। मना करने पर घांसी ने अनुकराम की डंडे से पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने अनुकराम की पत्नी कश्तुरी बाई से भी मारपीट किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट का अपराध दर्ज किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किराया जमा नहीं करने पर जेल परिसर की चार दुकानें सील, 1 लाख 29 हजार की वसूली – भारत संपर्क न्यूज़ …| थाईलैंड-कंबोडिया विवाद, डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे को जिनपिंग ने नकारा – भारत संपर्क| CGMSC द्वारा दवाओं की गुणवत्ता को लेकर लगातार बरती जा रही है सतर्कता – भारत संपर्क न्यूज़ …| बिग बॉस 19: ‘लव एंगल’ पर छिड़ा घमासान, फरहाना भट्ट पर फूटा प्रणित मोरे का… – भारत संपर्क| *जनपद सदस्य से दुर्व्यवहार पर बवाल : जनपद उपाध्यक्ष ने तहसीलदार सन्ना रोशनी…- भारत संपर्क