राज्यपालरमेन डेका ने एकलव्य विद्यालय में लगाया आंवला का पौधा, छात्रों से संवाद कर बढ़ाया उत्साह’ – भारत संपर्क न्यूज़ …

0
राज्यपालरमेन डेका ने एकलव्य विद्यालय में लगाया आंवला का पौधा, छात्रों से संवाद कर बढ़ाया उत्साह’ – भारत संपर्क न्यूज़ …

राज्यपाल रमेन डेका ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय परिसर में आंवला के पौधे रोपे। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए लोगों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की, ताकि धरती को हरा-भरा और जीवनदायिनी बनाया जा सके।
इस अवसर पर राज्यपाल डेका ने परिसर में संचालित एकलव्य विद्यालय और शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने छात्रों से परिचय लेते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने और जीवन में सफलता पाने के लिए सतत प्रयत्नशील रहने का संदेश दिया।
राज्यपाल श्री डेका ने एकलव्य  विद्यालय के प्राचार्य से संस्था में छात्रों की संख्या, शिक्षकों की उपलब्धता और शिक्षण व्यवस्था की विस्तार से जानकारी ली। साथ ही आईटीआई में  संचालित ट्रेड्स की जानकारी प्राप्त कर उनके स्वरोजगार व रोजगार संभावनाओं पर भी चर्चा की।इस दौरान कलेक्टर श्री अजय वसंत सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किचन में मौजूद ये चीजें हैं ‘साइलेंट किलर’, तीसरी तो भारतीयों की सबसे फेवरेट| Raigarh: रक्षाबंधन पर राखी भेजने के लिए भारतीय डाक विभाग ने विशेष लिफाफा और पीली पत्र… – भारत संपर्क न्यूज़ …| लश्कर-जैश का खुलकर समर्थन करने वाला चीन द रेजिडेंट फ्रंट के विरोध में क्यों उतरा? – भारत संपर्क| क्या होता है ChatGPT Agent? कैसे करता है आपके पर्सनल काम – भारत संपर्क| आखिर किस बात पर दीपिका ने रणबीर को बताया ‘पैथेटिक बॉयफ्रेंड’, जानिए क्या था पूरा… – भारत संपर्क