मनोकामना पूर्ति हेतु करें विशेष फूलों द्वारा महादेव की पूजा-…- भारत संपर्क

0
मनोकामना पूर्ति हेतु करें विशेष फूलों द्वारा महादेव की पूजा-…- भारत संपर्क

सरकण्डा स्थित श्री पीताम्बरा पीठ त्रिदेव मंदिर में सावन महोत्सव श्रावण मास मे महारुद्राभिषेकात्मक महायज्ञ नमक चमक विधि द्वारा प्रारंभ हो गया है जोकि निरंतर एक माह तक चलेगा।11 जुलाई 2025 से आरंभ सावन के अवसर पर त्रिदेव मंदिर में महारुद्राभिषेकात्मक महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा हैं। यह आयोजन 9 अगस्त सावन शुक्ल पूर्णिमा तक निरंतर चलेगा। इस अवसर पर नित्य प्रतिदिन प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक श्री शारदेश्वर पारदेश्वर महादेव का महारुद्राभिषेक नमक चमक विधि से किया जा रहा है।

इसी कड़ी में पीताम्बरा पीठाधीश्वर आचार्य डॉ. दिनेश जी महाराज ने बताया भगवान शिव की पूजा में कुछ विशेष फूलों को चढ़ाने से अलग-अलग लाभ प्राप्त होते हैं।
शमी : मोक्ष की प्राप्ति।
आकड़े के फूल (मदार): नकारात्मक ऊर्जा दूर करना और मनोकामनाएं पूरी करना।
धतूरा: रोग, बाधा, भय और शत्रुओं से मुक्ति।
बेला: सुंदर और सुशील पत्नी।
जूही: घर में कभी अनाज की कमी न होना।
कनेर: नए वस्त्र और धन लाभ।
हरसिंगार: सुख-संपत्ति में वृद्धि।
दूर्वा: उम्र बढ़ना।
अलसी: भगवान विष्णु को प्रिय होना और पापों से मुक्ति।
चमेली: वाहन सुख।
कमल: लक्ष्मी की प्राप्ति।
वर्जित पुष्प
केतकी का फूल भगवान शिव को नहीं चढ़ाने चाहिए।


Post Views: 5

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

35 की उम्र के बाद बेबी कर रही हैं प्लान? जान लें किन बातों का रखना चाहिए ध्यान| पड़ोसी ही निकले कातिल…80 लाख के लिए 8 साल के बच्चे की हत्या, 80 दिन बाद म… – भारत संपर्क| सूर्य के वंशज, जंगल मानव… विलुप्त होने के कगार पर बिरहोर समाज, बिहार में…| Viral Video: लंबे दूल्हे के गले में जयमाला नहीं डाल पाई दुल्हन तो भाइयों ने की मदद,…| आंद्रे रसेल ने वेस्टइंडीज को मैच हराने में नहीं छोड़ी कोई कसर, ऑस्ट्रेलिया … – भारत संपर्क