दो बाइक की टक्कर में दोनों सवार घायल- भारत संपर्क

0

दो बाइक की टक्कर में दोनों सवार घायल

कोरबा। बालकोनगर क्षेत्र के चुईया के पास दो बाइक में टक्कर हो गया। घटना में एक बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। घायल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि नेहरू नगर बालको निवासी अस्मत अली उम्र 47 वर्ष दोस्त कुश कुमार शर्मा के साथ भटगांव जा रहे थे। रूकबाहरी आंगनबाड़ी के पास चुईया तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने अस्मत की बाइक को ठोकर मार दिया। बाइक सवार दोनों सड़क पर गिर गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्मत के भाई सोहराब अली का आरोप है कि आरोपी बाइक क्रमांक सीजी 12 बीई 4173 का चालक है। बाइक पर तीन लोग सवार थे और बाइक चलाते हुए रील बना रहे थे। इस बीच हादसा हुआ। पुलिस ने मामले में आरोपी बाइक चालक पर लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का केस दर्ज किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पहले ऑफर की फिल्म, फिर निकाला…अनुपम खेर को ऐसे मिली थी महेश भट्ट की सारांश – भारत संपर्क| कांग्रेस नेताओं ने कटघोरा में किया चक्काजाम, ईडी और भाजपा…- भारत संपर्क| तालापारा में अशांति फैलाने वालों पर सिविल लाइन पुलिस की बड़ी…- भारत संपर्क| प्रदेश में खेती-किसानी का कार्य तेजी के साथ जारी, राज्य में…- भारत संपर्क| चीन, पाकिस्तान या अमेरिका…. सबसे बड़ा दुश्मन किसे मानते हैं भारतीय, आ गई लेटेस्ट… – भारत संपर्क