बिलासा एयरपोर्ट के विस्तार को मिली रफ्तार, 6.70 करोड़ के टेंडर में छह कंपनियां मैदान में
बिलासा एयरपोर्ट के विस्तार को मिली रफ्तार। (फाइल फोटो)HighLights
- टर्मिनल विस्तार के टेंडर में छह कंपनियों ने निविदाएं डालीं।
- टर्मिनल विस्तार पर करीब 6.70 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
- करीब 22 हजार वर्गफीट क्षेत्र में टर्मिनल बनेगा।
, बिलासपुर: बिलासा एयरपोर्ट के टर्मिनल विस्तार की प्रक्रिया अब तेजी से आगे बढ़ने की उम्मीद है। टर्मिनल विस्तार के लिए जारी करीब 6 करोड़ 70 लाख रुपये के टेंडर को अच्छा प्रतिसाद मिला है। 21 अगस्त को खोले गए इस टेंडर में 27 अगस्त तक निविदाएं जमा की जानी थीं।
निर्धारित तिथि तक छह कंपनियों ने निविदाएं डाली हैं। इस पर उम्मीद जताई गई है कि पर्याप्त प्रतिस्पर्धा के चलते पहले ही राउंड में टेंडर फाइनल हो सकता है और जल्द ही संबंधित एजेंसी को कार्यादेश जारी कर दिया जाएगा। इससे एयरपोर्ट के टर्मिनल विस्तार का काम शीघ्र शुरू होने का रास्ता साफ होगा।
22 हजार वर्गफीट में होगा टर्मिनल का विस्तार
- चकरभाठा स्थित बिलासा एयरपोर्ट में आने वाले समय में टर्मिनल, एटीसी टावर और रनवे के विस्तार जैसे महत्वपूर्ण कार्य प्रस्तावित हैं। इनमें टर्मिनल विस्तार का टेंडर सबसे पहले जारी किया गया है। योजना के तहत करीब 22 हजार वर्गफीट क्षेत्र में टर्मिनल का विस्तार किया जाएगा।
- इसमें लगभग 16 हजार वर्गफीट क्षेत्र केंद्रीय रूप से वातानुकूलित रहेगा, जबकि सामने की ओर करीब 6 हजार वर्गफीट का कवर्ड पोर्च बनाया जाएगा। इस निर्माण कार्य पर लगभग 6 करोड़ 56 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है।
स्थायी एटीसी टावर और रनवे विस्तार की मांग
- हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने एयरपोर्ट पर नए एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) टावर के निर्माण की जरूरत पर भी जोर दिया। वर्तमान में एयरपोर्ट का संचालन पोर्टेबल एटीसी टावर के माध्यम से किया जा रहा है, जो लगभग पांच वर्ष पुराना हो चुका है।
हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति का महाधरना जारी
इधर, हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति का महाधरना शनिवार को भी जारी रहा। धरने में रवि बनर्जी, ऋषि राज गौतम, शिरीष कश्यप, विभूतिभूषण गौतम, देवेंद्र सिंह ठाकुर, पारस राम कैवर्त, समीर अहमद, बबला रामशरण यादव, मनोज तिवारी, मजहर खान, महेश दुबे, टाटा शाहबाज अली, साबर अली और सुदीप श्रीवास्तव सहित अन्य लोग शामिल रहे।
Leave a Reply