रक्षाबंधन के पावन पर्व पर नृसिंह स्थापना दिवस लगेंगे 56 भोग- भारत संपर्क

0
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर नृसिंह स्थापना दिवस लगेंगे 56 भोग- भारत संपर्क






बिलासपुर स्थित ग्राम हाँफा में सिद्ध देवाधिदेव बघर्रा पाठ महाराज भगवान नृसिंह नाथ देव का भव्य मंदिर स्थापित है मंदिर के आचार्य धनेश उपाध्याय जी ने बताया प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी 9 अगस्त 2025 रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ग्रामवासी एवं शहरी भक्त धूमधाम से भगवान नृसिंह देव की स्थापना दिवस मिलकर मनाते हैं
आचार्य जी के द्वारा प्रातः नृसिंह भगवान का मंत्रों द्वारा रुद्राअभिषेक के साथ पूजा प्रारंभ होगा एवं नृसिंह चालीसा का पाठ के पश्चात अनुष्ठान किया जाएगा संध्या 7:00 बजे महा आरती के पश्चात 56 भोग प्रसाद वितरण किया जाएगा आचार्य जी ने बताया रक्षाबंधन का पावन पर्व
रक्षाबंधन भाई-बहन के प्यार का पर्व है। यह त्योहार श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है, जिसमें बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और भाई उसकी रक्षा का वचन देता है यह पर्व भाई बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है नृसिंह देव भगवान विष्णु के अवतार हैं और उन्हें शक्ति और पराक्रम का प्रतीक माना जाता है रक्षाबंधन के दिन नृसिंह भगवान को राखी बांधना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि रक्षाबंधन के पर्व पर राखी बांधने से भगवान नृसिंह भक्तों की रक्षा करते हैं और उन्हें सभी कष्टों से मुक्ति दिलाते हैं भक्तों की सभी मनोकामना पूर्ण करते हैं नृसिंह भगवान को विघ्नहर्ता भी कहा जाता है, जो भक्तों के जीवन में आने वाली सभी बाधाओं को दूर करते हैं।राखी बांधने से भगवान नृसिंह भक्तों के जीवन से सभी कष्टों और बाधाओं को दूर करते हैं


Post Views: 1



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष स्वर्गीय बनवारी लाल अग्रवाल को दी… – भारत संपर्क न्यूज़ …| Bigg Boss 19: अभिषेक बजाज और अशनूर कौर की फुसफुसाहट बनी घरवालों पर आफत! सजा के… – भारत संपर्क| तुर्की में डोली धरती, 6.1 मापी गई भूकंप की तीव्रता, तीन इमारतें ढहीं, दहशत में लोग – भारत संपर्क| Women’s World Cup Semifinal: 5 मैच में सिर्फ 99 रन वाली खिलाड़ी के भरोसे टी… – भारत संपर्क| RPSC में 7 साल बाद ऑनलाइन एग्जाम की वापसी, जानें किस पद पर भर्ती के लिए होगा…