शिवनाथ नदी किनारे संदिग्ध अवस्था में मिला अज्ञात महिला का शव- भारत संपर्क

0
शिवनाथ नदी किनारे संदिग्ध अवस्था में मिला अज्ञात महिला का शव- भारत संपर्क






बिलासपुर। थाना पचपेड़ी अंतर्गत ग्राम शिवटीकारी के शिवनाथ नदी किनारे कल दिनांक 24 अगस्त को एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और पंचनामा कार्यवाही कर शव को सुरक्षित रखा गया।

पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र लगभग 20 से 30 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। मृतका के दाहिने हाथ में त्रिशूल के भीतर महादेव का टैटू तथा बाएँ हाथ पर ग्राफिक स्टाइल में अंग्रेजी भाषा का टैटू बना हुआ है।

थाना पचपेड़ी पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। अज्ञात महिला की शिनाख्त हेतु पुलिस ने जनता से सहयोग की अपील की है। यदि किसी व्यक्ति को इस प्रकार की महिला के लापता होने की जानकारी हो तो वह तत्काल थाना प्रभारी पचपेड़ी (मोबाइल नंबर 9479193043) अथवा कंट्रोल रूम बिलासपुर (मोबाइल नंबर 9479193099) पर सूचना प्रदान कर सकते हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारत में 24.8 कराेड़ छात्र स्कूलों में रजिस्टर्ड, इसमें से 44% प्री प्राइमरी…| आबकारी मंत्री के जिले में अवैध शराब विक्रेताओं की दबंगई,…- भारत संपर्क| स्वच्छता के लिए नुक्कड़ और मोहल्लों में चल रहा अभियान,…- भारत संपर्क| Hartalika Teej 2025 Mehndi Designs: हरतालिका तीज पर लगाएं लोटस डिजाइन मेहंदी,…| फरार आरोपियों और असामाजिक तत्वों पर सरकण्डा पुलिस का प्रहार- भारत संपर्क