*सीएम विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप जशपुर नगर पालिका क्षेत्र में…- भारत संपर्क

0
*सीएम विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप जशपुर नगर पालिका क्षेत्र में…- भारत संपर्क

जशपुरनगर, 26 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में जनसुविधा आधारित अधोसंरचना विकास को नई गति मिल रही है। उनके कार्यभार संभालते ही किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और आम नागरिकों की आवश्यकताओं को केंद्र में रखते हुए विभिन्न विकास कार्यों को निरंतर स्वीकृति मिल रही है और योजनाएं तेज़ी से ज़मीन पर उतर रही हैं। इस कड़ी में मुख्यमंत्री के घोषणा के अनुरूप नगर पालिका जशपुर में अधोसंरचना विकास योजनांतर्गत वार्ड क्रमांक 16 में ऑडिटोरियम निर्माण हेतु 6 करोड़ 76 लाख 55 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
ऑडिटोरियम निर्माण होने से आम लोगों को सांस्कृतिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों के लिए एक सुव्यवस्थित मंच प्राप्त होगा। यहाँ विभिन्न प्रकार के आयोजन जैसे नाटक, संगोष्ठी, सेमिनार, प्रशिक्षण कार्यक्रम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं सरकारी कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया जा सकेगा। इससे प्रतिभाओं को अपनी कला और विचारों को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा तथा स्थानीय स्तर पर रचनात्मकता को प्रोत्साहन मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Aamir Khan Film: बनने से पहले ही बंद हुई आमिर की ये बड़ी फिल्म! 500 करोड़ी… – भारत संपर्क| UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड परीक्षा में बदलाव की तैयारी, हिंदी के बजाय दूसरे…| गजमार पहाड़ी बनेगा इको पार्क: वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किए 8 करोड़ के विकास… – भारत संपर्क न्यूज़ …| PKL 12: बेंगलुरु को लगातार 3 हार के बाद मिली पहली जीत, गुजरात ने भी खोला अप… – भारत संपर्क| 23000 का खाना खाकर रफ्फूचक्कर हुआ परिवार, बिल चुकाने के नाम पर दिखाया ठेंगा