ब्लैकमेल कर महिला से रेप, आरोपी गिरफ्तार- भारत संपर्क

0

ब्लैकमेल कर महिला से रेप, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। ब्लैकमेल कर महिला से रेप का मामला सामना आया है। मामला मानिकपुर चौकी का है। जानकारी के मुताबिक कुछ साल पहले पीडि़त महिला के पति की कोविड से मौत हो गई थी। इसके बाद उसने शादी डॉट कॉम पर अपना प्रोफाइल बनाया। यहां उसकी मुलाकात सर्वमंगला दुरपा निवासी मनीष वैष्णो से हुई। जल्द ही दोनों के बीच अच्छी दोस्ती भी हो गई। इसके बाद दोनों एक दूसरे से मिलने लगे। मनीष ने पीडि़ता को बताया कि उसकी पत्नी उसे छोडक़र चली गई है, और वो लाइफ में बिल्कुल अकेला है। मनीष ने पीडि़ता के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, पीडि़ता ने भी हां कर दी। इसके बाद दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। इस दौरान दोनों की बीच कई बार फिजिकल रिलेशन बने। पीडि़ता को थोड़े समय बाद पता चला कि मनीष के कई और लड़कियों से संबंध हैं। पीडि़ता ने उसे समझाया कि वो इस तरह उसके साथ नहीं रह पाएगी। बावजूद इसके मनीष ने दूसरी लड़कियों से अफेयर जारी रखा। परेशान होकर पीडि़ता ने मनीष को छोड़ दिया। लेकिन मनीष पीडि़ता को परेशान करता रहा। मनीष ने पीडि़ता को धमकाया कि अगर वो वापस नहीं आई तो उसके अश्लील वीडियो वायरल देगा। ब्लैकमेल कर कई बार वो पीडि़ता के साथ दुष्कर्म करता रहा। परेशान होकर महिला ने इस बारे में मानिकपुर पुलिस चौकी में शिकायत की। जिसके बाद आरोपी को उसके घर से दबोच लिया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गांधी गंज से निकली महाराजा अग्रसेन की ऐतिहासिक शोभा यात्रा, जय अग्रसेन से गुंजायमान… – भारत संपर्क न्यूज़ …| भीषण गर्मी, उमस… दिल्ली से क्या चली गई बारिश? पंजाब-हरियाणा में अलर्ट; जा… – भारत संपर्क| राहुल गांधी को जननायक बनाने की रणनीति… बिहार में आजादी के बाद पहली बार…| हमास आतंकवादी संगठन नहीं…तुर्की राष्ट्रपति बोले-गाजा में नरसंहार कर रहा इजराइल – भारत संपर्क| PKL 2025: बेंगलुरु बुल्स की गुजरात पर रोमांचक जीत, यूपी योद्धाज ने तमिल थला… – भारत संपर्क