कुसमुंडा खदान से डीजल चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार- भारत संपर्क

0

कुसमुंडा खदान से डीजल चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा क्षेत्र में अवैध डीजल एवं कबाड़ के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के संबंध में निर्देश दिए गए हैं। जिसके परिपालन में थाना प्रभारी कुसमुंडा द्वारा अपने मातहत कर्मचारियों के साथ डीजल चोरों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। इस कड़ी में गत रात्रि एसईसीएल कुसमुंडा में पेट्रोलिंग में लगे सुरक्षा प्रभारी के द्वारा सूचना दिया गया कि एसईसीएल कुसमुंडा खदान कोल स्टाक 25 में डोजर से डीजल चोरी कर कैंपर से भाग रहे हैं। सूचना पर थाना कुसमुंडा के स्टाफ के द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। एसईसीएल के सुरक्षा में लगे कर्मचारियों के साथ कैंपर वाहन क्रमांक सीजी 12 बीके 4163 एवं कैंपर में 08 जरीकेंन में भरा 280 लीटर डीजल मिला दो आरोपियों को रंगे हाथ पकडा गया। पकड़े गए आरोपी में देवानंद पिता अंजोर साय उम्र 19 वर्ष सा, किशोरा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा,आकाश राय यादव पिता सुशील यादव उम्र 23 वर्ष सा, अयोध्यापुरी शामिल है। जिनके कब्जे से एक कैंपर वाहन कीमती 5,00000 रुपए एवं 08 जरीकेंन में भरा 280 लीटर डीजल कीमती 25000 रुपए को जप्त किया गया गई। चोरी के संबंध में प्राथी कृष्ण प्रसाद सुरक्षाकर्मी प्रभारी एसईसीएल कुसमुंडा के रिपोर्ट पर धारा 379,34 आईपीसी के तहत कार्यवाही किया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ब्राजील: रियो डी जेनेरियो में पुलिस ऑपरेशन में 64 लोगों की मौत, UN ने बताया डरावना – भारत संपर्क| JEE Main 2026: बिना जेईई के अब 6 IITs देंगी दाखिला, जानें कैसे मिल सकता है…| छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव पर विशेष : धमतरी में 25 वर्षों में बदली महिलाओं और बच्चों की… – भारत संपर्क न्यूज़ …|   चोरी के आरोप में किशोर की बंधक बनाकर बेदम पिटाई, बर्बरता पूर्वक पीटने के बाद किशोर… – भारत संपर्क न्यूज़ …| Bigg Boss 19: अशनूर कौर-फरहाना भट्ट की लड़ाई में प्रणीत का डांस, घर संभालते हुए… – भारत संपर्क