गर्म पानी से नहाने के फायदे और नुकसान- hot water bath ke fayde aur nuksan

0
गर्म पानी से नहाने के फायदे और नुकसान- hot water bath ke fayde aur nuksan

छुट्टी के बाद की अलसाई सुबह हो या एक थकान भरे दिन का अंत, गर्म पानी से नहाना आपको कई समस्याओं से निजात दिला सकता है। पर यह सभी के लिए एक समान काम नहीं करता। इसलिए कुछ लोगों को यह फायदा पहुंचाता है, तो कुछ को इसके साइड इफेक्ट्स भी झेलने पड़ सकते हैं।

यदि आपका शरीर सुबह एक गर्म शावर की चाहत रखता है, तो आप अकेले नहीं हैं। छुट्टी के बाद की अलसाई सुबह में काम के लिए फिर से तैयार होने के लिए बहुत सारे लोग गर्म पानी से नहाना पसंद करते हैं। यह न केवल सुस्ती दूर करता है, बल्कि मसल्स को भी आराम देता है। इसलिए फिटनेस फ्रीक्स अकसर हैवी वर्कआउट या थकान भरे दिन के बाद गर्म पानी से नहाकर रिलैक्स होते हैं। मगर यह सभी के लिए एक जैसा काम नहीं करता। कुछ लोंगों को यह फायदे देता है, तो  कुछ इससे त्वचा में रूखापन और ब्लड प्रेशर संबंधी समस्याओं का भी सामना करते हैं। यहां हम गर्म पानी से नहाने के फायदे और नुकसान के बारे में बात कर रहे हैं।

डॉ. पंकज वर्मा, सीनियर कंसल्टेंट, इंटरनल मेडिसिन, नारायणा हॉस्पिटल, गुरुग्राम कहते हैं कि गर्म पानी या गुनगुने पानी में नहाने के कई फायदे हैं और कई नुकसान भी, सबसे पहले अगर इसके लाभ की बात की जाए तो,

आपको ये 6 फायदे दे सकता है गर्म पानी से नहाना (Hot water bath benefits)

थकान और तनाव कम करता है हाॅट वाॅटर बाथ।

1. मसल्स में आराम

गर्म पानी से नहाने से मांसपेशियों में तनाव और दर्द कम होता है, जिससे शरीर को आराम मिलता है। हाॅट वाॅटर बाथ का मसल्स पर सकारात्मक प्रभाव होता है जैसे मसल्स धीरे-धीरे फैलती हैं, जिससे उनमें लचीलापन आता है। यह मसल्स की टेढ़ी-मेढ़ी स्थिति और कसाव को कम करता है। यह विशेष रूप से आर्थराइटिस और फाइब्रोमायल्जिया जैसी स्थितियों से संबंधित मसल्स और जोड़ों के दर्द को कम कर सकता है। किसी भी तरह के खिंचाव या चोट के बाद फायदेमंद होता है।

2. हार्ट प्रॉब्लम के लिए फायदेमंद

दिन प्रतिदिन हाई ब्लडप्रेशर की समस्या बढती जा रही है यदि इसे अनदेखा किया जाए, तो यह सामान्य स्थिति गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं, का कारण बन सकती है।

गर्म स्नान अस्थायी रूप से आपके ब्लडप्रेशर कम कर सकते हैं। इसमें पाया गया कि 60 मिनट के लिए गुनगुने पानी में कंधे तक कुछ देर के लिए डूबने से लोगों में ब्लडप्रेशर टैम्प्रेरिली कम हुआ। नियमित तौर पर नहाने से कोरोनरी आर्टरी रोग में कमी पाई गयी।

क्या कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स महिलाओं में हृदय रोगों का खतरा बढ़ा देती हैं? जवाब है हां! कार्डियोलॉजिस्ट बता रही हैं वजह

3. ब्लड फ्लो में सुधार करता है 

गर्म पानी से नहाने से ब्लड फ्लो बेहतर होता है, जिससे शरीर के अंगों को अधिक ऑक्सीजन और न्यूट्रिएशीन्श मिलते हैं। इससे शरीर के टॉक्सिन्स को निकालने में मदद मिलती है। इस से सूजन कम होती है और दर्द का भी निवारण होता है।

4. तनाव से राहत

गर्म पानी से नहाने से शरीर में एंडोर्फिन हार्मोन का स्तर बढ़ता है, मन को शांति मिलती है और तनाव कम होता है, जिससे मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। इससे शरीर में थकान कम होती है, जिससे व्यक्ति को मानसिक और शारीरिक आराम मिलता है। यह सोने में मदद करता है और गहरी नींद के लिए भी अनुकूल होता है।

बीएमसी काॅम्पलीमेंटरी मेडिसिन और थैरेपी में प्रकाशित रीसर्च में यह पाया गया कि जो प्रतिभागी हफ्ते में दो बार स्नान करते थे, वे 4 सप्ताह के बाद कम उदास महसूस करते थे।

5. त्वचा की डीप क्लीनिंग 

गर्म पानी स्किन के पोर्स को खोलता है, जिससे गंदगी और तेल निकल जाता है, और त्वचा को ताजगी मिलती है। त्वचा की सफाई और चमक में सुधार होता है ।नहाने के बाद लगाए गए स्किन केयर प्रोडक्टस ज्यादा असरदार होते है।

6. सर्दी-जुकाम में राहत

गर्म पानी से नहाने से सर्दी-जुकाम और नजला के लक्षण कम होते हैं, जिससे आपको राहत मिलती है। इसके अलावा गले में खराश, बहती नाक और खांसी से लंबे समय तक गर्म पानी में नहाने से आराम मिल सकता है। स्नोफीलीया जैसी बीमारीयों से निपटने के लिए डॉक्टर इसकी सलाह देते हैं।

पर गर्म पानी से नहाने के कुछ नुकसान भी हैं (Side effects of hot water bath)

dry skin se kaise bache
हाॅट वाॅटर बाथ से ड्राई हो सकती है स्किन।
चित्र : अडोबी स्टॉक

1. त्वचा में जलन

लंबे समय तक गर्म पानी में रहने से त्वचा सूख सकती है और खुजली, जलन या रेशेज हो सकते हैं। गर्म पानी से ब्लड वैसेल्स फैलती हैं, जो त्वचा की संवेदनशीलता को बढ़ा सकती हैं। यदि आपके पास त्वचा की समस्याएं हैं, तो यह उनके लक्षणों को बढ़ा सकता है। यदि पानी का टैम्पेरेचर बहुत अधिक हो, तो जलने का जोखिम होता है।

2. डिहाइड्रेशन

गर्म पानी से नहाने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है, खासकर यदि आप लंबे समय तक नहा रहे हैं।गर्म पानी शरीर का तापमान बढ़ाता है, जिससे पसीना अधिक आता है और शरीर में पानी की हानि होती है। यह प्यास के संकेतों को प्रभावित कर सकता है, जिससे आप हाइड्रेशन की जरूरत को अनदेखा कर सकते हैं जिससे इलेक्ट्रोलाइट का असंतुलन हो सकता है, जो शरीर के बांकी कामों के लिए जरूरी है।।

3. ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव

बहुत गर्म पानी ब्लड वैसेल्स को फैलाने का कारण बन सकता है, जिससे ब्लड प्रेशर में अचानक कमी आने से चक्कर आ सकता है। यह हाई ब्लडप्रेशर के मरीजों के लिए तो सकारात्मक कार्य करता है, पर लोग ब्लडप्रेशर वालों के लिए हानिकारक सिद्ध हो सकता है। इस से हार्मोनल परिवर्तन होता है, जो ब्लडप्रेशर को प्रभावित कर सकता है।

4. हीट एक्सहॉशन

लंबे समय तक हाई टैम्पेरेचर में रहने से गर्मी के प्रभाव से थकान हो सकती है। इसके कारण चक्कर आना,पेट में गड़बड़ी और उल्टी जैसा महसूस हो सकता है। यदि लक्षण गंभीर हों, तो तुरंत डाक्टर से मिले।

5. प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए हानिकारक 

गर्भवती महिलाओं के लिए हाॅट वाॅटर बाथ खतरे का कारण बन सकता है। लंबे समय तक गर्म पानी में रहने से शरीर का तापमान बढ़ सकता है, जो पहले ट्राइमेस्टर में फीटस के लिए हानिकारक हो सकता है।

डॉ. पंकज आगे जोड़ते हैं कि गर्म पानी से नहाने के लिए रात का समय उपयुक्त होता है। आपको नहाते समय कई प्रकार की सावधानियां बरतनी चाहिए। नहाने के दौरान तापमान और समय का ध्यान रखना जरूरी है ताकि आप इसके लाभों का आनंद लेते हुए इन जोखिमों से बच सकें।


38 से 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान नहीं होना चाहिए, नहाने के बाद त्वचा में मॉइश्चराइजर लगाएं, ज्यादा देर तक गर्म पानी में न रहें। यह ध्यान रखें कि गर्म पानी नहाने के फायदे और नुकसान व्यक्ती की हेल्थ कंडीशन पर निर्भर करते हैं, इस संदर्भ में डॉक्टर से अवश्य परामर्श कर लें।

– Oatmeal Bath: त्वचा को ड्राइनेस और इंफेक्शन से बचाता है ओटमील बाथ, जानिए क्या है इसका सही तरीका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 साल से ससुराल में कैद, शरीर पर बची सिर्फ खाल… महिला प्रताड़ना की रूह क… – भारत संपर्क| रायगढ़ के युवा उद्योगपतियों और सामाजिक महिलाओं को प्रदेश के कई नगरों में मिला… – भारत संपर्क न्यूज़ …| जिम बिना जाए पेट हो जाएगा अंदर, घर पर करें ये पांच एक्सरसाइज| सड़क पर खड़ी ट्रक से बाइक की हुई टक्कर, चालक घायल, ट्रक चालक गाड़ी छोड़ हुआ फरार – भारत संपर्क न्यूज़ …| *प्रियंवदा सिंह जूदेव बनी राज्य महिला आयोग की सदस्य, मुख्यमंत्री विष्णुदेव…- भारत संपर्क