सावन के बाद भादो में भी जमकर बरस रहे बदरा- भारत संपर्क

0

सावन के बाद भादो में भी जमकर बरस रहे बदरा

कोरबा। सावन के बाद भादो में भी बदरा मेहरबान है। भादो को महीना अब अंतिम पड़ाव पर है। अब जल्द भादो खत्म हो जाएगा। इसके पहले रूक-रूक कर तेज बारिश हो रही है। सोमवार को दिन भर बादलों के बरसने का सिलसिला जारी रहा। मंगलवार को भी सुबह से वर्षा होती रही।18 सितंबर से अश्विन का महीना चढ़ रहा है। इसके पहले भादो में आसमान से बारिश हो रही है। दिन भर आसमान में काले बादल छाए रहे और रूक-रूक कर कभी रिमझिम तो कभी तेज बारिश हुई। थोड़ी देर के लिए शहर की सडक़ों पर पानी भर गया। बारिश के कारण तापमान में कमी आई है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास बना हुआ था। तापमान में गिरावट के साथ मौसम ठंडा हो गया है। लोगों को उमस भरी गर्मी से भी राहत मिली है। बारिश शहर के साथ-साथ उपनगरीय इलाकों में भी हो रही है। विकासखंड पाली, पोड़ी उपरोड़ा, कटघोरा, करतला में भी बारिश दर्ज की गई है। इस बारिश से फसलों को काफी राहत मिली है। खेतों में धान की फसल लहलहा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोक पर्व पोला पर आदर्श युवा मंच द्वारा बैल दौड़ एवं…- भारत संपर्क| VIDEO: ये तो गजब हो गया…इतना उच्च कोटि का एक्सीडेंट आपने कभी नहीं देखा होगा!| *कलेक्टर ने पूर्व घोषित स्थानीय अवकाश में किया परिर्वतन, 30 अगस्त के स्थान…- भारत संपर्क| Asia Cup 2025: संजू सैमसन बाहर, वरुण चक्रवर्ती पर भी खतरा, अजिंक्य रहाणे ने… – भारत संपर्क| Akshara Singh Latest Photos: थोड़ा दर्द, थोड़ा ग्लैम… भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा… – भारत संपर्क