बधाई, भारत आने का न्योता और…शपथ के बाद तारिक रहमान को मिला PM मोदी का लेटर – भारत संपर्क

0
बधाई, भारत आने का न्योता और…शपथ के बाद तारिक रहमान को मिला PM मोदी का लेटर – भारत संपर्क
बधाई, भारत आने का न्योता और...शपथ के बाद तारिक रहमान को मिला PM मोदी का लेटर

PM मोदी और तारिक रहमान.

बांग्लादेश में हाल ही में हुए संसदीय चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की जीत के बाद तारिक रहमान ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई संदेश भेजा. यह पत्र लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रहमान को मुलाकात के दौरान सौंपा. बिरला ने फोन पर भी बात कर PM मोदी की शुभकामनाएं पहुंचाईं.

लेटर में PM मोदी ने चुनाव जीत और प्रधानमंत्री बनने पर रहमान को हार्दिक बधाई दी. उन्होंने रहमान, उनकी पत्नी डॉ. जुबैदा और बेटी जाइमा को भारत आने का न्योता भी दिया. उन्होंने लिखा कि आपसी सुविधा के समय भारत आइए, यहां आपका गर्मजोशी से स्वागत होगा. मोदी ने भरोसा जताया कि रहमान के नेतृत्व में बांग्लादेश शांति, स्थिरता और विकास के रास्ते पर आगे बढ़ेगा. उन्होंने यह भी कहा कि भारत और बांग्लादेश के रिश्ते साझा इतिहास, संस्कृति और आपसी विश्वास पर टिके हैं.

PM मोदी ने पिछले साल भी लेटर भेजा था

पिछले साल दिसंबर में पीएम मोदी ने रहमान को एक शोक पत्र भी भेजा था. यह पत्र विदेश मंत्री एस जयशंकर के जरिए भेजा गया था, जब रहमान की मां और बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन हुआ था. मोदी ने 2015 में ढाका में हुई मुलाकात को याद करते हुए खालिदा जिया को मजबूत और दृढ़ नेता बताया. उन्होंने कहा कि वे बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं और उन्होंने भारत-बांग्लादेश संबंध मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई.

शपथ समारोह में क्यों नहीं पहुंचे PM मोदी

इससे पहले बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद युनुस ने रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में PM मोदी को बुलाया था. लेकिन उसी दिन मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ पहले से तय कार्यक्रम होने के कारण PM मोदी शामिल नहीं हो सके. उनकी जगह ओम बिरला समारोह में शामिल हुए.

यूनुस की अंतरिम सरकार के दौरान भारत-बांग्लादेश रिश्तों में कुछ तनाव देखा गया था और अल्पसंख्यकों पर हमलों की खबरें भी आई थीं. अब BNP की बड़ी जीत के बाद दोनों देशों के संबंधों में सुधार की उम्मीद की जा रही है. भारत रहमान को लेकर सावधानी के साथ सकारात्मक नजरिया रख रहा है.

यह भी पढ़ें: जेल के बाद कैबिनेट में जगह… कौन हैं बांग्लादेश की विदेश मंत्री शमा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Muzaffarpur News: RJD नेता के बेटे ने ASI को मारी गोली, एनकाउंटर में आरोपी…| Sidharth Malhotra: ‘मैं जो कुछ भी हूं, आपकी वजह से हूं…’ पिता के निधन पर भावुक… – भारत संपर्क| Raigarh: देवांगन समाज ने निकाली बूढ़ी माई की भव्य कलश यात्रा, ओड़िसा की झंकिया रही… – भारत संपर्क न्यूज़ …| बधाई, भारत आने का न्योता और…शपथ के बाद तारिक रहमान को मिला PM मोदी का लेटर – भारत संपर्क| राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी को होगा- भारत संपर्क