अमेरिका ने रूस पर लगाए सबसे बड़े प्रतिबंध… पुतिन को यूक्रेन वार्ता पर बताया… – भारत संपर्क

0
अमेरिका ने रूस पर लगाए सबसे बड़े प्रतिबंध… पुतिन को यूक्रेन वार्ता पर बताया… – भारत संपर्क
अमेरिका ने रूस पर लगाए सबसे बड़े प्रतिबंध... पुतिन को यूक्रेन वार्ता पर बताया 'बेईमान'

डोनाल्ड ट्रंप और पुतिन. (फाइल फोटो)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर रूस के ऊपर अपने प्रतिबंधों का हमला कर दिया है. अमेरिकी वित्त मंत्री ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लग रहा है कि व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन वार्ता में ईमानदार नहीं है. जिसके बाद उन्होंने रूस पर अब तक के सबसे बड़े अमेरिकी प्रतिबंधों की झड़ी लगा दी है. बुडापेस्ट में प्रस्तावित ट्रंप-पुतिन शिखर सम्मेलन के रद्द होने के एक दिन बाद स्कॉट बेसेंट ने इन प्रतिबंधों का ऐलान किया है.

उन्होंने आगे कहा कि अमेरिकी नेता मास्को के साथ युद्धविराम वार्ता की प्रगति से निराश हैं. बेसेंट ने बताया, “हम या तो आज दोपहर बाद या कल सुबह सबसे पहले रूस पर प्रतिबंधों में भारी बढ़ोत्तरी करेंगे.” बेसेंट ने बाद में फॉक्स बिजनेस को दिए इंटरव्यू में कहा कि यह रूसी संघ के खिलाफ हमारी ओर से लगाए गए सबसे बड़े प्रतिबंधों में से एक होगा.

ट्रंप को अभी भी शांति समझौते की उम्मीद

बता दें कि यूक्रेन वार्ता के लिए ट्रंप महीनों से नए प्रतिबंधों को टाल रहे थे. हालांकि ट्रंप ने कहा है कि बढ़ती निराशा के बावजूद उन्हें रूसी राष्ट्रपति पुतिन को शांति समझौते के लिए मनाने की उम्मीद है. लेकिन पिछले गुरुवार को पुतिन से टेलीफोन पर बात करने के बाद से वह निराश नजर आ रहे हैं.

बेसेन्ट ने फॉक्स बिजनेस से ये भी कहा कि राष्ट्रपति पुतिन ईमानदार और स्पष्ट तरीके से बातचीत की मेज पर नहीं आए, जैसी हमें उम्मीद थी. बेसेन्ट ने बताया कि जब अगस्त में अलास्का में दोनों नेताओं की मुलाकात हुई थी, तब उन्हें एहसास हुआ कि चीज़ें आगे नहीं बढ़ रही हैं, तो वे चले गए.

प्रतिबंधों का नहीं दिया विवरण

वित्त मंत्री ने अभी ये नहीं बताया कि प्रतिबंध रूस की कौन सी कंपनियों और क्षेत्रों पर लगाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि जब तक औपचारिक रूप से प्रतिबंधों की घोषणा नहीं हो जाती, तब तक वह यह नहीं बता सकती हैं. इसके अलावा यूरोपीय संघ ने बुधवार को कहा कि वह रूस पर भी नए प्रतिबंध लगा रहा है.

इनमें 2027 तक रूस से प्राकृतिक गैस के आयात पर प्रतिबंध, मास्को की ओर से इस्तेमाल किए जाने वाले तेल टैंकरों को ब्लैक लिस्ट करना और रूसी राजनयिकों की यात्रा पर प्रतिबंध शामिल हैं.

कई बार दी थी प्रतिबंधों की धमकी

जनवरी में व्हाइट हाउस वापसी के बाद से ट्रंप ने रूस के खिलाफ प्रतिबंधों की धमकी बार-बार दी है, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया है. क्योंकि वह रूस के साथ साढ़े तीन साल से चल रहे युद्ध का अंत चाहते हैं. ट्रंप ने पिछले हफ्ते पुतिन से बात करने के बाद युद्ध विराम समझौते की उम्मीद जताई थी और कहा था कि दोनों नेता दो हफ्ते के भीतर बुडापेस्ट में मिलने पर सहमत हुए हैं. लेकिन अब युद्ध विराम समझौते की उम्मीद कम होती दिख रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्या ढाका में पाकिस्तान बनाएगा ISI सेल? जनरल मिर्जा की यात्रा के बाद… – भारत संपर्क| बच्चे के पेट में हो गए हैं कीड़े, ये देसी चीजें दिलाएंगी इससे छुटकारा| हाईवे पर मछलियों की लूट, कानपुर में मछली लदी पिकअप पलटी, गांव वाले बाल्टी म… – भारत संपर्क| मोदी वोट के लिए कुछ भी करेंगे, यमुना का उदाहरण देकर मुजफ्फरपुर रैली में…| तालाब में डूबने से 7 माह के हाथी शावक की मौत, वन विभाग में हड़कंप, मृत शावक को… – भारत संपर्क न्यूज़ …