वृद्ध पर हमला करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, एसपी से शिकायत के…- भारत संपर्क

0

कोरबा। साप्ताहिक बाजार से लौटते समय ग्रामीण ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया, लेकिन सडक़ पर सो रहे युवक और उसके साथी ने ग्रामीण पर ही हमला कर दिया। उन्होंने दोपहिया में तोडफ़ोड़ भी कर दी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। जबकि दूसरे के नाबालिग होने की बातें सामने आने पर विवेचना की जा रही है।
मामले की शिकायत एसपी से करने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। दरअसल पाली थाना क्षेत्र के रामाकछार विहीतिहाईपारा निवासी मदन लाल धनवार 60 वर्ष अपने छोटे भाई के पुत्र परशुराम के साथ जटगा बाजार से लौट रहा था। इसी दौरान रामाकछार रिवादा जंगल में सडक़ पर महिपाल सिंह नामक युवक सोया मिला। उसके करीब ही उसका साथी खड़ा था। मदन किसी अनहोनी की आशंका से मदद के लिए पहुंचा, लेकिन महिपाल ने साथी
के साथ उस पर ही हमला कर दिया। उन्होंने बीच बचाव के लिए पहुंचे परशुराम से भी मारपीट की। साथ ही दोपहिया में भी तोडफ़ोड़ कर दिया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने डायल 112 की मदद से वृद्ध को अस्पताल दाखिल कराया था। इस पूरे मामले में पुलिस की विवेचना के दौरान पता चला कि महिपाल सिंह की उम्र 20 वर्ष है, जबकि उसका साथी नाबालिग है। पुलिस ने विभिन्न दस्तावेजों से बालिग होने की पुष्टि पर महिपाल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर उपजेल दाखिल करा दिया है, जबकि उसके साथी के दस्तावेजों की जांच जारी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कटिहार के कुर्सेला हाट में लगी भीषण आग, 500 दुकानें जलकर खाक; 7 करोड़ का…| रूस से तेल नहीं खरीदेगा भारत…अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का दावा – भारत संपर्क| *आंगनबाड़ियों की स्थिति सुधारने प्रियावंदा सिंह जूदेव करेगीं पहल, शहर में चल…- भारत संपर्क| फिनलैंड का एजुकेशन सिस्टम है दुनिया में नम्बर 1, जानें यहां टीचर बनने के लिए…| Varun Chakravarthy: 1575 दिन बाद खुला वरुण चक्रवर्ती का खाता, पाकिस्तान से … – भारत संपर्क