पत्नि के मायके रहने से नाराज युवक ने ससुराल आकर उस पर किया…- भारत संपर्क



बिल्हा, जिला बिलासपुर (छ.ग.) | दिनांक 26 मई 2025 की रात एक चौंकाने वाली घटना के तहत एक युवक ने अपनी पत्नी के मायके में रहने से नाराज होकर हमला कर दिया। आरोपी लक्ष्मण खाण्डे (उम्र 35 वर्ष), निवासी बघेलकांपा, थाना तखतपुर, ने केंवाछी गांव में आकर अपनी पत्नी अनिता खाण्डे को बांस के कमचील से घायल कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित की बहन अनिता खाण्डे और उसकी मां तुलसी बाई सोनवानी एक ही खाट पर सो रही थीं। तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार वस्तु से हमला कर अनिता के पैर में गंभीर चोट पहुंचाई।
घटना की रिपोर्ट प्रार्थी महेश बंजारे, निवासी केंवाछी, द्वारा 27 मई को थाना बिल्हा में दर्ज कराई गई। रिपोर्ट मिलते ही थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर तत्काल पेट्रोलिंग वाहन की मदद से इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान रात में एक व्यक्ति मोटर सायकल क्रमांक CG-10-BN-3209 हीरो स्प्लेंडर के साथ संदिग्ध अवस्था में मिला। पूछताछ पर उसने अपना नाम लक्ष्मण खाण्डे बताया।
कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने स्वीकार किया कि उसकी पत्नी अनिता खाण्डे ससुराल न आकर मायके में रह रही थी, जिससे नाराज होकर उसने इस घटना को अंजाम दिया।
पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त बांस का कमचील बरामद किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक जी.एल. चंद्राकर, प्र.आर. शत्रुहन कौशिक, आरक्षक अर्जुन जांगड़े व मौसम साहू की विशेष भूमिका रही।
बिल्हा पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।
Post Views: 17
