67 वीं राष्ट्रीय शालेय रग्बी स्पर्धा में अनुराग का चयन- भारत संपर्क

0

67 वीं राष्ट्रीय शालेय रग्बी स्पर्धा में अनुराग का चयन

कोरबा। पाली नगर के होनहार युवा अनुराग यादव (रग्बी खिलाड़ी) का राष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगिता में राज्य की टीम से प्रतिनिधित्व करने चयन हुआ है।
रग्बी फुटबॉल एसोशिएशन ऑफ कोरबा के कोच ओमप्रकाश यादव ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से राष्ट्रीय शालेय प्रतियोगिता नहीं हो रही थी। इस वर्ष 67 वीं राष्ट्रीय शालेय रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता 23 से 24 अप्रैल तक महाराष्ट्र के पुणे के वालेबाड़ी खेल मैदान में आयोजित हो रही है। जिसमें रग्बी फुटबॉल एसोशिएशन ऑफ कोरबा के खिलाड़ी अनुराग यादव का चयन हुआ है, जो कि पाली सरईपाली टावर मोहल्ला निवासी अनुज यादव के सुपुत्र हैं। अनुराग यादव अभी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में 12वीं का विद्यार्थी है, जिसने अपने विद्यालय और पाली क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। नगरवासियों ने अनुराग को बधाई देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*जनपद सदस्य से दुर्व्यवहार पर बवाल : जनपद उपाध्यक्ष ने तहसीलदार सन्ना रोशनी…- भारत संपर्क| सभी स्कूलों में AI और CT पर जोर, कक्षा 3 से शुरू होगा पाठ्यक्रम| रागी से लेकर सूजी तक…घर पर ऐसे बनाएं 5 हेल्दी ब्रेड, भूल जाएंगे मैदा| छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: 1 से 5 नवम्बर तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की होगी शानदार प्रस्तुतियां – भारत संपर्क न्यूज़ …| *हिमालय में गूँजी जशपुर की गूंज: आदिवासी युवाओं ने जगतसुख पीक पर खोला नया…- भारत संपर्क