बदली छंटते ही ठंड ने दिखाया असर- भारत संपर्क

0

बदली छंटते ही ठंड ने दिखाया असर

कोरबा। आसमान से बदली छंटते ही ठंड ने अपना असर दिखाना फिर से शुरू कर दिया है। सोमवार को ऊर्जाधानी सहित क्षेत्र में पूरे समय बदली का असर था, वहीं मंगलवार को बादल छंटते ही एकाएक कड़ाके की ठंड पडऩे लगी है। दिसंबर माह में अब कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है, इसके पहले 6 दिसंबर को रात्रि का टेम्प्रेचर 17 डिग्री था। आने वाले दिनों में और गिरावट होने की संभावना है। 10 दिसंबर को कोरबा का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा। क्षेत्र का मौसम शुष्क होने तथा आसमान से बदली छंटते ही सर्द हवा चलने लगी है। ठंडी हवा से कड़ाके की ठंड की शुरूआत एक बार फिर से शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के जिलों में न्यूनतम तापमान में 3 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है वहीं आगामी 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेलिसयस की और गिरावट होने की संभावना है। कड़ाके की ठंड पडऩे वाला दिसंबर माह शुरूआत में मौसम में खराबी के चलते ठंड की गति धीमी थी परन्तु अब कड़ाके की सर्दी महसूस होने वाली है। आने वाले दिनों में मौसम के साफ होते ही उत्तर की बर्फीली हवाओं से कंपकंपाने वाली ठंड पडऩे की संभावना है। मौसम में होते उतार-चढ़ाव के चलते इस साल दिसंबर के महीने में अभी तक ठंडी की रफ्तार काफी कम है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PhD के लिए टेक्निकल कोर्सेज के अलग होंगे नियम! 2.5 साल में पूरी कर सकेंगे…| Asia Cup 2025 Points Table: पाकिस्तान का भी खुला खाता, फिर भी सुपर-4 में अभ… – भारत संपर्क| News9 Global Summit: 9-10 अक्टूबर को जर्मनी में होगा न्यूज-9 ग्लोबल समिट, ये दिग्गज… – भारत संपर्क| Bigg Boss 19: 6 घंटे सफर कर खाने जाती हैं दाल, लंदन से आते हैं बिस्किट, तान्या… – भारत संपर्क| किसी को इमरती अच्छी लगी तो किसी ने लिया गेम का आनंद – भारत संपर्क न्यूज़ …