बारिश थमते ही धान की फसल पर माहो का प्रकोप, फसल बचाने दवा…- भारत संपर्क

0

बारिश थमते ही धान की फसल पर माहो का प्रकोप, फसल बचाने दवा छिडक़ाव में जुटे किसान

कोरबा। मानसून जल्द ही खत्म हो जाएगी। इस बीच किसानों को फसल में माहू या माहो का डर सता रहा है। इससे किसान परेशान हैं। जानकारों की माने तो ये मौसम फसल में माहू और नुकसान पहुंचाने वाले अन्य कीड़े के पनपने का सबसे अनुकूल मौसम होता है। ऐसे में माहू लगते ही फसल में दवा का छिडक़ाव या जैविक तरीके से फसल का इलाज किया जाना बेहद जरूरी है। पखवाड़े भर तक हुई झमाझम बारिश के कारण लंबे समय से खेत में पानी भर गया था। अब धूप निकलते ही खेतों से पानी उतरने के बाद धान के फसल में माहू, झुलसा और तनाछेदक बीमारी का असर देखा जा रहा है। करतला, बुंदेली, भिलाई बाजार, जमनीपाली, चोरभठ्ठी आदि स्थानों 40 हेक्टेयर से भी अधिक रकबा में व्याप्त बीमारी से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। फसलों में कीट रोग निवारण के लिए राष्ट्रीय खाद्यान्न सुरक्षा मिशन के तहत 500 रूपये प्रति हेक्टेयर की दर से प्रदान करने की योजना है। हालांकि, कीटनाशक दवाओं की बढ़ती कीमत को देखते हुए अनुदान राशि भी पर्याप्त नहीं है। बारिश और धूप एक साथ मिलने से धान की फसल में बीमारी तेजी से बढ़ रही है। किसानों से बात करने पर यह पता चला कि वर्तमान समय में फसल पर माहू का प्रकोप है। किसानों ने बताया कि फसल में माहो लगने के बाद कुछ दिन पहले ही उन्होंने दवा का छिडक़ाव किया था। दवा को दुकान से खरीद कर लाए थे, जिसने 24 घंटे में अपना असर दिखना शुरू कर दिया है। फिलहाल फसल कुछ ठीक है। माहू लगने के बाद तत्काल ही इसका इलाज करना पड़ता है। यदि ज्यादा समय तक माहू फसल में रह गए तो,धान की बाली नहीं फूटती और फसल ठीक से नहीं उग पाते। माहू पूरे खेत को भी बर्बाद कर सकते हैं। इसलिए तत्काल इलाज करना जरूरी है। आसपास के किसान भी माहू के प्रकोप से परेशान हैं। सभी कुछ ना कुछ उपाय कर रहे हैं।
बॉक्स
फसल बर्बाद होने का रहता है खतरा
जानकारी के मुताबिक माहू ज्यादा फैला तो फसल को अधिक नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में किसानों को खड़ी फसल के बर्बाद होने का खतरा रहता है। इसे लेकर कृषि विभाग ने भी अपने मैदानी अमले को सक्रिय रहने की बात कही है। माहू से बचने के लिए किसानों को वित्तीय सहायता भी मिलती है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

डेविड धवन की इस फिल्म ने हंसाने से ज्यादा रुलाया… फिर भी की धुआंधार कमाई – भारत संपर्क| पैसों के लिए संन्यास लिया? काव्य मारन का विस्फोटक खिलाड़ी नई टीम में शामिल – भारत संपर्क| CM योगी के दौरे से पहले बहराइच में मिला 500 किलो विस्फोटक, अधिकारियों के उड… – भारत संपर्क| चिराग पासवान ने बिहार में भरी हुंकार, बोले- सभी 243 सीटों पर लड़ूंगा चुनाव| मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया ‘सेवा भारतीय मातृ छाया शिशु गृह’ का निरीक्षण – भारत संपर्क न्यूज़ …