मौसम साफ होते ही बढऩे लगा तापमान का पारा- भारत संपर्क

0

मौसम साफ होते ही बढऩे लगा तापमान का पारा

कोरबा। मौसम साफ होने के बाद तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री पहुंच गया। तीन दिनों के भीतर ही 6 डिग्री बढ़ोतरी हुई है। इस सप्ताह अधिकतम तापमान 38 डिग्री के करीब पहुंचने की संभावना है। सप्ताह की शुरुआत में बदली और बारिश की वजह से ठंडकता बढ़ गई थी। गुरुवार से मौसम साफ होना शुरू हो गया था। इसके बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बारिश की वजह से अधिकतम तापमान 28 डिग्री के करीब रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह फिर से बादली छाने की संभावना है। होली तक मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। इसकी वजह से दिन के साथ ही रात में भी अब गर्मी फिर से बढ़ गई है। लोग गर्मी से बचने के लिए पंखे कूलर का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि तापमान जैसे ही बढ़ेगा मौसम में बदलाव आता ही है। बालको ,पोड़ी उपरोड़ा और पाली क्षेत्र में जरूर अभी 1 से 2 डिग्री तापमान कम रह रहा है। लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिल रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वरिष्ठ पत्रकार अनिल रतेरिया अग्र विभूति पुरस्कार से होंगे सम्मानित – भारत संपर्क न्यूज़ …| Bollywood Actresses: करीना-कटरीना से ऐश्वर्या राय तक, ‘आइटम नंबर’ कर चुकी हैं ये… – भारत संपर्क| Viral Video: नवजात शिशु की बच जाए जान इसलिए नर्स ने उफनते नाले से लगाई छलांग, वीडियो…| कोल पेंशनर्स ने 15 सितंबर को किया धरना-प्रदर्शन का ऐलान- भारत संपर्क| आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ का आंदोलन 1 को- भारत संपर्क