गौरेला में युवती की चाकू घोंप कर हत्या करने वाले सरफिरे आशिक…- भारत संपर्क

0
गौरेला में युवती की चाकू घोंप कर हत्या करने वाले सरफिरे आशिक…- भारत संपर्क

आकाश

गौरेला स्टेट बैंक के सामने दिनदहाड़े युवती की चाकू से गोदकर हत्या कर दिए जाने के मामले में पुलिस ने सीन रीक्रिएट किया। इसके लिए पुलिस आरोपी दुर्गेश प्रजापति को उस जगह लेकर पहुंची जहां से उसने रंजना यादव का पीछा किया था।

आपको याद दिला दे कि गौरेला पेंड्रा मरवाही के झगरा खाड़ में रहने वाली 21 वर्षीय रंजना यादव का 2 महीने पहले पेट्रोल पंप कर्मी दुर्गेश प्रजापति के साथ प्रेम संबंध बना था। दुर्गेश पहले से ही शादीशुदा था। यह जानकारी होने के बाद रंजना उससे दूरी बनाने लगी तो यह बात दुर्गेश प्रजापति को सहन नहीं हुई। दुर्गेश प्रजापति ने रंजना यादव को एक मोबाइल गिफ्ट किया था। वह उस मोबाइल को वापस मांगने लगा।

घटना वाले दिन भी पेट्रोल पंप से छुट्टी लेकर पूरे योजना बद्ध तरीके से रंजना का कत्ल करने वह पहुंचा था। इसके लिए उसने ऑनलाइन छुरी भी मंगाई थी। जैसे ही रंजना यादव अपनी स्कूटी से अपने चचेरे भाई के साथ स्टेट बैंक के सामने पहुंची तो उसके सामने दुर्गेश प्रजापति प्रकट हो गया। जिसने रंजन से मोबाइल वापस मांगा। रंजना ने मोबाइल वापस करते हुए उसे अब कभी नहीं मिलने की बात कही। इसके बाद 6 सेकंड में ही दुर्गेश प्रजापति ने आठ बार उस पर चाकू से वार किया। घटना के को अंजाम देने के बाद करीब 15 मिनट तक वह वहीं खड़ा रहा। उसके बाद वह आराम से चलता बना।

पुलिस ने आरोपी दुर्गेश प्रजापति को उसके घर से 7 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल हथियार और हत्या के दौरान पहने गए कपड़े को भी बरामद कर लिया है, जिसे आरोपी ने हत्या के बाद फेंक दिया था। रंजना यादव की जघन्य हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी दुर्गेश प्रजापति को जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘दो भाई, दोनों तबाही’… सैमसन ब्रदर्स ने दिखाया फील्डिंग का जलवा, मिलकर कि… – भारत संपर्क| Ajay Devgn Alia Bhatt Film: अजय देवगन-आलिया भट्ट की वो फिल्म, जिसने 1300 करोड़… – भारत संपर्क| रायगढ़ के जंगल में मादा हाथी ने दिया बेबी एलिफेंट को जन्म, ड्रोन से हो रही निगरानी – भारत संपर्क न्यूज़ …| चिंगराजपारा में चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, दो…- भारत संपर्क| कोर्ट के एक फैसले से बच गए ट्रंप के 50 करोड़ डॉलर, इस केस में लगा था तगड़ा जुर्माना – भारत संपर्क