Asia Cup Rising Stars: बड़े उलटेफर का शिकार भारतीय टीम, T20 मैच में UAE ने … – भारत संपर्क

0
Asia Cup Rising Stars: बड़े उलटेफर का शिकार भारतीय टीम, T20 मैच में UAE ने … – भारत संपर्क

UAE के खिलाफ इंडिया ए को करारी हार का सामना करना पड़ाImage Credit source: Asian Cricket Council
भारत और श्रीलंका में इन दिनों आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन हो रहा है. इसमें छोटी और नई टीमों ने भी अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है. हालांकि रोमांचक मुकाबलों के बाद कोई उलटफेर नहीं दिखा था लेकिन शुक्रवार को ये भी हो गया, जब जिम्बाब्वे ने पूर्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराकर सबके होश उड़ा दिए. इस नतीजे के बाद हर कोई इसकी ही चर्चा करने लगा. मगर जिस वक्त जिम्बाब्वे ने ये कमाल किया, ठीक उसी वक्त कोलंबो से हजारों किलोमीटर दूर एक और उलटफेर हुआ, जहां UAE ने भारतीय टीम को हरा दिया. जी हां, महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स के अपने पहले ही मैच में इंडिया-ए विमेंस टीम को UAE के हाथों करारी शिकस्त झेलनी पड़ी.
थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में शुक्रवार 13 फरवरी से एशियन क्रिकेट काउंसिल के इस टी20 टूर्नामेंट का आगाज हुआ, जिसमें इंडिया-ए विमेंस टीम हिस्सा ले रही है. विमेंस वर्ल्ड कप 2025 और हाल ही में WPL 2026 जीतने वाली स्टार ऑलराउंडर राधा यादव इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम की कमान संभाल रही है. उनके अलावा भी इंटरनेशनल क्रिकेट से लेकर WPL तक अपनी पहचान बना चुकीं कई खिलाड़ी भी इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा हैं. मगर इसके बावजूद पहले ही मैच में उन्हें मुंह की खानी पड़ी.

फ्लॉप रही इंडिया-ए की बैटिंग
इस मैच में इंडिया-ए ने पहले बैटिंग की और उसकी बल्लेबाजी बुरी तरह फेल रही. UAE जैसी अपेक्षाकृत कमजोर टीम के सामने इंडिया-ए ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 130 रन ही बनाए. भारतीय टीम की ओर से अनुष्का शर्मा ने सबसे ज्यााद 47 रन बनाए, जबकि लोअर ऑर्डर में तनुजा कंवर ने तेजी से 34 रन बटोरे. इसके दम पर ही इंडिया-ए किसी तरह 130 रन तक भी पहुंच पाई. इनके अलावा 7 अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सकीं. UAE के लिए समायरा धारणीधारका ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए.

गेंदबाजों ने भी किया निराश
हालांकि इसके बावजूद उम्मीद थी कि भारतीय गेंदबाज इस स्कोर को भी डिफेंड कर लेंगे और जीत दिला देंगे. मगर ऐसा हुआ नहीं. UAE की कप्तान और टीम के लिए ओपनिंग कर रही ईशा ओजा ने 61 गेंदों में नाबाद 72 रन की दमदार पारी खेली, जिसकी मदद से UAE ने 19.2 ओवर में ही ये लक्ष्य हासिल कर हर किसी के होश उड़ा दिए. कप्तान राधा समेत भारतीय गेंदबाज ईशा ओजा को पवेलियन लौटाने में नाकाम रहे, जबकि UAE की अन्य बल्लेबाजों ने भी खूब परेशान किया. आखिरकार UAE ने 7 विकेट से ये मैच जीतकर उलटफेर को अंजाम दिया.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Valentine’s Day Bouquet: फूलों का गुलदस्ता हुआ पुराना ! इन चीजों से बनवाएं लेडी…| ‘शेख हसीना को वापस भेजे भारत’, बांग्लादेश चुनाव में जीत के बाद BNP में उठी प्रत्यर्पण… – भारत संपर्क| सरायपाली में पत्रकारिता और समाज सेवा का सम्मान: अग्रोहा धाम के शानदार कवरेज के लिए… – भारत संपर्क न्यूज़ …| IND vs PAK: अभिषेक शर्मा का इतना खौफ? मैच से पहले पाकिस्तान से होने लगी बदज… – भारत संपर्क| अंबानी के हाथ लगा खजाना, रूस की जगह इस देश से करेगा कच्चे…- भारत संपर्क