बिजली कर्मी के साथ मारपीट और नगर निगम के जेसीबी में तोड़फोड़…- भारत संपर्क

0
बिजली कर्मी के साथ मारपीट और नगर निगम के जेसीबी में तोड़फोड़…- भारत संपर्क




बिजली कर्मी के साथ मारपीट और नगर निगम के जेसीबी में तोड़फोड़ करने के आरोप में पिता पुत्र गिरफ्तार – S Bharat News























सरकंडा में चल रहे बेजा कब्जा हटाने के अभियान में लगे कर्मचारियों पर असामाजिक तत्वों ने पत्थर बाजी की थी। इन लोगों ने सरकारी कर्मचारियों के साथ मारपीट और जेसीबी में तोड़फोड़ भी की थी। सरकंडा क्षेत्र के चांटीडीह संजय नगर में बनाए गए अवैध बस्ती को तोड़कर विस्थापितों को अशोकनगर में बसाया जा रहा है। विस्थापन के लिए बिजली विभाग को बोलकर नगर निगम द्वारा कुछ समय के लिए लाइन बंद कराया गया था। इसी दौरान संजय नगर चांटीडीह में रहने वाले चंद्र कुमार तिवारी और उसके बेटे गेविश तिवारी ने लाइनमैन जागेश्वर साहू के साथ गाली गलौज करते हुए उसकी पिटाई कर दी। इन लोगों ने विस्थापन कार्य में लगे जेसीबी क्रमांक सीजी 04 एल 2448 में भी तोड़फोड़ की। शासकीय कार्य में बाधा डालने, मारपीट और तोड़फोड़ करने के आरोप में सरकंडा पुलिस ने पिता पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है इस मामले में उनके और भी साथियों की पुलिस को तलाश है।


error: Content is protected !!




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बेडरूम में कभी नहीं रखनी चाहिए ये तीन चीजें, हार्वर्ड के डॉक्टर ने बतायी वजह| रिंकू सिंह चाहे कितने भी तूफानी शतक ठोक दीजिए, दुबई में तो पानी ही पिलाना प… – भारत संपर्क|   चोरों ने शिक्षक के घर को बनाया निशाना, नकदी-जेवर समेत एक लाख के सामान पर हाथ किया… – भारत संपर्क न्यूज़ …| डीजे का सामान गिरने से मासूम की मौत — भारत संपर्क| *जशपुर की बेटी सरस्वती सोरेन ने छुआ सुरों का आकाश, मुख्यमंत्री विष्णुदेव…- भारत संपर्क