61 की उम्र में ऐसे फिट रहती हैं नीता अंबानी – Nita Ambani Fitness routine

0
61 की उम्र में ऐसे फिट रहती हैं नीता अंबानी – Nita Ambani Fitness routine

नीता अंबानी भारत की उन सर्वाधिक चर्चित महिलाओं में से एक हैं, जिन्हें लोग फॉलो करना चाहते हैं। नीता अंबानी की पहचान सिर्फ उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी की रूप में ही नहीं है। बल्कि वे अपनी मीडिया प्रजेंस, सोशल सर्कल, फैमिली पार्टीज, बिजनेस और सोशल वर्क के कारण भी चर्चा में रहती हैं।

नीता अंबानी की पहचान सिर्फ उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी की रूप में ही नहीं है। बल्कि वे अपनी मीडिया प्रजेंस, सोशल सर्कल, फैमिली पार्टीज, बिजनेस और सोशल वर्क के कारण भी चर्चा में रहती हैं। उनके लुक, उनकी फिटनेस बहुत सारी महिलाओं को आकर्षित करती है। हाल ही में एक फिटनेस कम्युनिटी की एनिवर्सरी पर उन्होंने अपना फिटनेस रुटीन (Nita Ambani Fitness) साझा किया है। सोशल मीडिया पर जारी इस वीडियो में वे अपने पूरे फिटनेस रुटीन के बारे में बता रही हैं। अगर आप भी बढ़ती उम्र के बावजूद अपनी फिटनेस मेंटेन करना चाहती हैं, तो नीता अंबानी का फिटनेस रूटीन आपके लिए प्रेरक हो सकता है।

देश की चर्चित महिला हैं नीता अंबानी 

1 नवंबर 1964 मुंबई के एक मध्यम वर्गीय परिवार में जन्मी नीता अंबानी इस समय देश की सर्वाधिक चर्चित महिला हैं। वे रिलायंस इंडस्ट्री के सोशल और चेरिटेबल प्रोजेक्ट्स देखती हैं। इसके साथ ही वे रिलायंस इंडस्ट्रीय और यूएन के एड्स इनिशिएटिव का भी हिस्सा हैं। आईपीएल की टीम मुंबई इंडियन्स की मालकिन नीता अंबानी अकसर मीडिया में छाई रहती हैं। इसकी वजह उनके बड़े परिवार से होना ही नहीं, बल्कि उनके लुक्स और फिटनेस भी रहती है।

week me 5-6 days exercise karti hain Nita ambani
सप्ताह में 5-6 दिन एक्सरसाइज करती हैं नीता अंबानी । चित्र : एचटी

कॉलेज टाइम में स्टेज परफॉर्मेंस में हिस्सा लेती रहीं नीता अंबानी भरतनाट्यम में भी प्रशिक्षित हैं। अलग-अलग साक्षात्कारों में उन्होंने नृत्य को भी अपनी फिटनेस का श्रेय दिया है। मगर हाल ही में उन्होंने एक फिटनेस कम्युनिटी की वर्षगांठ के अवसर पर अपने फिटनेस रूटीन (Nita Ambani Fitness) के बारे में बात करते हुए एक वीडियो साझा किया है।

61 की उम्र में भी फिट हैं नीता अंबानी

नीता अंबानी भारत की उन सर्वाधिक चर्चित महिलाओं में से एक हैं, जिन्हें लोग फॉलो करना चाहते हैं। अंबानी परिवार की सर्वाधिक फिट और आकर्षक महिला के तौर पर उनका नाम लिया जा सकता है। ईशा अंबानी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी, अपने तीनों बच्चों की शादियों में उनकी प्रजेंस ही सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित कर रही थी।

जानिए क्या है डर्मेटोमायोसाइटिस, जिसने ले ली दंगल गर्ल सुहानी भटनागर की जान
Women at Work : 5 महिलाएं बता रही हैं वर्कप्लेस की वे कड़वी सच्चाईयां जिन्हें इग्नोर करके आगे बढ़ना पड़ रहा है

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और फिटनेस कम्युनिटी की वर्षगांठ के अवसर पर उन्होंने एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वे हल्के गुलाबी रंग के सोबर कपड़ों में जिम में अलग-अलग तरह की एक्सरसाइज (Nita Ambani Fitness) करती नजर आ रही हैं।

क्या है नीता अंबानी का फिटनेस रुटीन

अकसर 50 और 60 की उम्र तक पहुंचते महिलाएं अपनी मांसपेशियां और हड्डियों की ताकत खो देती हैं। इसकी एक वजह बढ़ती उम्र हैं, तो वही हॉर्माेनल बदलाव और अपने प्रति दिलचस्पी खो देना भी एक कारण है। 61 वर्षीय नीता अंबानी ऐसी महिलाओं के लिए एक प्रेरणा हैं, जो अपनी फिटनेस को अभी तक प्राथमिकता पर नहीं रख पा रही हैं।

nita ambani 61 ki umra me bhi fit hain
फिटनेस उनके लिए मन की शांति भी है। चित्र : साेशल मीडिया

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जारी वीडियो (Nita Ambani Fitness) में नीता अंबानी कहती हैं कि खुद से प्यार करने और खुद को मजबूत बनाने का सबसे अच्छा तरीका अपनी फिटनेस पर ध्यान देना है। वे सप्ताह में 5 से 6 दिन एक्सरसाइज करती हैं। एक्सरसाइज का हर दिन शरीर के एक खास हिस्से की एक्सरसाइज के लिए तय है। जिसमें लेग डे उनका फेवरिट है।

फिटनेस वीडियाे में वे लेग, हैंड और चेस्ट की एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं। वहीं शरीर के संतुलन के लिए वे बोसू बॉल पर भी एक्सरसाइज कर रही हैं। जो संतुलन बनाने के साथ-साथ फोकस बनाए रखने में भी मददगार है।

30 मिनट, 4 दिन हैं जरूरी

महिलाओं को अपनी सेहत और फिटनेस (Nita Ambani Fitness) को प्राथमिकता पर लाने का संदेश देते हुए नीता अंबानी कहती हैं कि अगर 61 की उम्र में मैं फिटनेस मेंटेन कर सकती हूं, तो आप क्यों नहीं। किसी भी तरह की एक्सरसाइज के लिए सप्ताह में कम से कम 4 दिन और हर दिन न्यूनतम 30 मिनट जरूर निकालें। क्योंकि फिट रहना है मजबूती की ओर एक कदम है।

– संतरा खाकर वजन कम करना है, तो इन 5 तरह से करें इसका सेवन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘पक्का मकान बन गया है?’ – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सवाल पर मुस्कराए दल्लु राम बैगा, कहा –… – भारत संपर्क न्यूज़ …| 2 दिन में छापे 100 करोड़, अब सनी देओल से भिड़ेगा ये खूंखार विलेन, 2000 करोड़ी… – भारत संपर्क| Eid Ul Fitr 2025 wishes : रहमतों की सौगात लाई ईद… अपनों को इन कोट्स के जरिए…| दुल्हन ने मामा के लिए बीच मंडप में की लड़ाई, पंडित जी को सीधा कह दी ये बात| *अखिल भारतीय जनजाति सुरक्षा मंच का सम्मेलन नीमगांव में हुआ संपन्न,धर्मांतरण…- भारत संपर्क