आंगन में सो रही महिला पर भालू ने किया हमला- भारत संपर्क

0

आंगन में सो रही महिला पर भालू ने किया हमला

कोरबा। कटघोरा वन मंडल अंतर्गत पाली रेंज में भालू के आतंक से लोग परेशान हैं। ग्राम पंचायत मुरली में भालू ने घर के आंगन में सो रही महिला पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर परिजन दौड़े तो भालू जंगल की ओर भाग गया। घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली में भर्ती कराया है। ग्राम मुरली निवासी मनबोध कंवर का मकान जंगल के किनारे है। रात में सभी लोग आंगन में ही सो रहे थे। उसकी पत्नी सावित्री बाई 33 वर्ष भी आंगन में सोई थी। रात लगभग 2 बजे भालू आंगन में पहुंचा और महिला पर हमला कर दिया। वह शोर मचाने लगी तो पास ही मौजूद परिजन दौड़े और भालू को जंगल की ओर भगाया। हमले से महिला घायल हो गई। परिजन उसे स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। सूचना मिलने पर वन अफसरों ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर घायल महिला का हाल-चाल जाना और उसके परिजनों को महिला के उपचार के लिए एक हजार रुपए की तात्कालिक सहायता राशि प्रदान की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Viral Video: इस पिता ने अपनाया शादी में शगुन लेने का डिजिटल ट्रेंड! वीडियो देख लोगों…| VIDEO: पापा से लिपटकर रोने लगी जेमिमा रॉड्रिग्ज, भारत को जीत दिलाने के बाद … – भारत संपर्क| किराया जमा नहीं करने पर जेल परिसर की चार दुकानें सील, 1 लाख 29 हजार की वसूली – भारत संपर्क न्यूज़ …| थाईलैंड-कंबोडिया विवाद, डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे को जिनपिंग ने नकारा – भारत संपर्क| CGMSC द्वारा दवाओं की गुणवत्ता को लेकर लगातार बरती जा रही है सतर्कता – भारत संपर्क न्यूज़ …