आचार संहिता से पहले 8 थाना और एक चौकी के बदले गए प्रभारी- भारत संपर्क

0

आचार संहिता से पहले 8 थाना और एक चौकी के बदले गए प्रभारी

कोरबा। कवर्धा से आए निरीक्षक एमबी पटेल को कोरबा वापसी के साथ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें नगर कोतवाल बनाया गया है। राज्य सरकार द्वारा पिछले दिनों किए गए निरीक्षक स्तर के अधिकारियों के तबादले के बाद जिले में कई थाना के प्रभारी प्रभावित हुए हैं। लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगने से पहले पुलिस कप्तान सिद्धार्थ तिवारी ने शुक्रवार की रात 8 थानों एवं 1 पुलिस चौकी के प्रभारी बदलते हुए 1 प्रशिक्षु डीएसपी, 7 निरीक्षक, 1 उप निरीक्षक एवं 1 सहायक उप निरीक्षक की नवीन पदस्थापना की है। जिसमें एमबी पटेल के अलावा सुलझे हुए निरीक्षक पूर्व नगर कोतवाल और दर्री निरीक्षक रूपक शर्मा को डीजल, कबाड़ एवं कोयला के अवैध कारोबार पर रोकथाम के लिए कुसमुंडा थाना प्रभारी बनाया गया है। वे वर्तमान में दर्री थाना प्रभारी थे, जहां की जिमेदारी प्रशिक्षु डीएसपी अविनाश कंवर को दी गई है। दीपका में भी अवैध कारोबार पर कसावट बनी रहे इसके लिए उरगा थाना प्रभारी निरीक्षक युवराज तिवारी को उक्त थाना का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा अन्य थाना और चौकी प्रभारी बदले गए हैं। प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक अविनाश कंवर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय से थाना दर्री का प्रभार दिया गया है। गत दिनों बांकीमोंगरा थाना भेजी गई निरीक्षक उषा सोंधिया को वापस पुलिस लाईन भेजा गया है। कतरला निरीक्षक प्रमोद डडसेना को उनके स्थान पर बांकीमोंगरा थाना का प्रभार दिया गया है। महिला सहायता केन्द्र रामपुर प्रभारी मंजूषा पाण्डेय को करतला, निरीक्षक कृष्ण कुमार वर्मा को बांगों से उरगा और सहायक उप निरीक्षक भीमसेन यादव को थाना कटघोरा से रजगामार चौकी प्रभारी का जिम्मा सौंपा गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उम्र 54 साल, फिटनेस 30 वाली, श्वेता तिवारी भी इस एक्ट्रेस के आगे लगेंगी… – भारत संपर्क| Optical Illusion: तस्वीर में छिपे तीसरे जानवर को ढूंढ लिया, तो समझ लीजिए आप हैं नजरों…| प्रत्येक नागरिक बने प्रकृति का प्रहरी – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – भारत संपर्क न्यूज़ …| शुभमन गिल का दूसरी बार टूटा दिल, KKR के खिलाफ एक गलती ने सारी मेहनत पर फेर … – भारत संपर्क| ChatGPT को ‘थैंक्यू’ पड़ रहा महंगा, सैम आल्टमैन ने किया खुलासा – भारत संपर्क