कोयला मजदूर सभा के क्षेत्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए गए…- भारत संपर्क

0

कोयला मजदूर सभा के क्षेत्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए गए सुरजीत

कोरबा। एसईसीएल कुसमुंडा में पदस्थ सुरजीत सिंह (हैप्पी) को कोयला मजदूर सभा (एचएमएस) श्रमिक संगठन का नवीन कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया है। उनकी नियुक्ति एचएमएस श्रमिक संगठन कुसमुंडा क्षेत्र के महामंत्री अरुण झा और अध्यक्ष मिलन कुमार पांडेय की अनुशंसा पर की गई है। सुरजीत सिंह पूर्व विधायक प्रतिनिधि, वर्तमान में श्री गुरु सिंह सभा (गुरुद्वारा) व जेआरसी कल्ब (वर्कर्स कल्ब) विकास नगर के अध्यक्ष के पद पर हैं, उन्हे मिली इस अहम जिम्मेदारी से क्षेत्र व यूनियन में हर्ष का माहौल हैं। इससे पूर्व ब्रिजलाल पनिका को कोयला मज़दूर सभा के कार्यवाहक अध्यक्ष के पद पर संगठन प्रतिनिधि के रूप में मनोनीत किया गया था, परंतु विगत दिनों संगठन विरोधी क्रियाकलाप के कारण उन्हें उक्त पद से निष्कासित कर दिया गया है, वर्तमान में बृजलाल पनिका की जगह सुरजीत सिंह (हैप्पी) ड्रिल ऑपरेटर कुसमुंडा परियोजना को कोयला मजदूर सभा का क्षेत्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। सुरजीत सिंह (हैप्पी) को कर्मचारियों से संबंधित समस्याओं को समुचित प्रबंधन के समक्ष उठाने एवं वार्ता कर उसका निराकरण करने हेतु भी अधिकृत किया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अलग किस्म का हेलमेट पहनकर बंदे ने चलाई बाइक, बीच सड़क पर बाहें फैलाकर दिखाया स्वैग| शौच के लिए निकली दो सहेलियां, जंगल में हो गया कांड… अगले दिन एक की पेड़ स… – भारत संपर्क| 26 लाख 69 हजार के राशन की हेराफेरी, विक्रेता पर एफआईआर – भारत संपर्क न्यूज़ …| Apple Hidden Features छोड़िए, अभी ट्राई करें Android Phone की ये 5 शानदार… – भारत संपर्क| गौतम गंभीर अपनी ही बातों से पलटे, उसी खिलाड़ी के साथ की नाइंसाफी, जिसके लिए… – भारत संपर्क