शहीद जवानों के योगदान को याद कर चित्र प्रदर्शनी का किया गया…- भारत संपर्क

0

शहीद जवानों के योगदान को याद कर चित्र प्रदर्शनी का किया गया आयोजन 10 दिवस तक शहीद पुलिस जवानों को किया जाएगा नमन

कोरबा। पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार पुलिस स्मृति दिवस (21 अक्टूबर) से राष्ट्रीय एकता दिवस (31 अक्टूबर) तक पुलिस झंडा दिवस के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर जिले के शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। जिसके तहत पुलिस लाइन कोरबा में जिले के 12 शहीद जवानों के योगदान को याद कर चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें रक्षित निरीक्षक अनथ राम पैकरा के द्वारा पुलिस लाइन कोरबा में शहीद जवानों के फोटो को सामुदायिक भवन में लगाया है। पुलिस लाइन के सामुदायिक भवन में शहीद जवानों के फोटो के साथ उनकी वीरगाथा और बलिदान को उनके फोटो के नीचे लिखा गया है। इस अवसर पर अतिथियों ने जिले के उन सभी शहीद जवानों, जिन्होंने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया, को अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।सामुदायिक भवन में आए सभी अतिथियों को इनकी बलिदान गाथा के बारे में रक्षित निरीक्षक के द्वारा बताया गया और वहां उपस्थित सभी लोग भारत माता की वीर सपूतों को उनके बलिदान के बारे में पढ़कर उन्हें याद किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

तिलक वर्मा को क्यों रिटायर्ड आउट किया गया था, हार्दिक पंड्या ने दुनिया को ब… – भारत संपर्क| पूर्वांचल यूनिर्वसिटी में ये क्या हो रहा? फिर एक छात्रा ने की सुसाइड की कोश… – भारत संपर्क| जीजा का इंतकाम! युवक ने साली से किया था रेप, घर बुलाकर काटा आरोपी का…| धरोहर” में सजी जनजातीय विरासत – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया प्रथम संस्करण का विमोचन – भारत संपर्क न्यूज़ …| मलगांव में कायम है गतिरोध, दीपका खदान के सामने जमीन संकट,…- भारत संपर्क