जिला जेल में चल गौशाला, बंदी कर रहे गायों की सेवा- भारत संपर्क

0

जिला जेल में चल गौशाला, बंदी कर रहे गायों की सेवा

कोरबा। अलग-अलग कारण से अपराध करने के बाद जेल जाने वाले आपराधिक तत्व अपने किये अपराध का प्रायश्चित करने को लेकर गंभीर हो रहे हैं। इसके लिए उन्होंने गौसेवा को माध्यम बनाया है। कोरबा के जिला जेल में पार्श्वनाथ गौसेवा समिति के द्वारा गौशाला का संचालन किया जा रहा है। इसके माध्यम से उन गायों की सेवा संभव हो रही है जो विभिन्न क्षेत्रों में बीमार अथवा उम्रदराज स्थिति में मिलती हैं। इनकी सेवा के लिए जेल प्रबंधन ने शेड्यूल बना रखा है। कुछ और क्षेत्रों में इस प्रकार के प्रयोग किये गए हैं, कोरबा भी इसमें शामिल हैं। यह देखकर अच्छा लगता है कि चेहरे से खूंखार दिखने वाले अपराधी भी इन गायों के सामने नतमस्तक होते हैं। बारी-बारी से उनकी सेवाएं इस काम में प्राप्त हो रही है। वे मानते हैं कि अपने हाथों से हुए अपराध का प्रायश्चित करने के लिए यह भी एक जरिया हो सकता है। जेलर ने बताया कि जमानत पर छूटने की स्थिति में बंदी आदर्श जीवन की शुरुआत करने का संकल्प भी लेते हैं। गौसेवा से अगर लोगों का जीवन बेहतर होता है तो यह बड़ी बात है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

JEE Main 2026: बिना जेईई के अब 6 IITs देंगी दाखिला, जानें कैसे मिल सकता है…| छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव पर विशेष : धमतरी में 25 वर्षों में बदली महिलाओं और बच्चों की… – भारत संपर्क न्यूज़ …|   चोरी के आरोप में किशोर की बंधक बनाकर बेदम पिटाई, बर्बरता पूर्वक पीटने के बाद किशोर… – भारत संपर्क न्यूज़ …| Bigg Boss 19: अशनूर कौर-फरहाना भट्ट की लड़ाई में प्रणीत का डांस, घर संभालते हुए… – भारत संपर्क| 55 गेंदों पर नहीं बना एक भी रन, साउथ अफ्रीका ने T20 मैच में पाकिस्तान को बु… – भारत संपर्क