*big breaking:- हाथी के हमले में चार की मौत,मृतकों में पिता,पुत्री, चाचा…- भारत संपर्क

जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक बड़ी घटना सामने आई है। बीती रात हाथी के हमले में चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पिता, पुत्री, चाचा व पड़ोसी युवक शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। घटना नगर पंचायत बगीचा के गम्हरिया वार्ड नंबर 9 की है।
बताया जाता है कि बीती रात करीब 12 बजे एक हाथी गम्हरिया में विचरण कर रहा था। अकेले होने के कारण वह बहुत आक्रामक हो गया था। इस हाथी ने गांव में जमकर उत्पात मचाया। उसके हमले में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं इस हमले में इस परिवार के पड़ोसी की भी जान चली गई। सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंच कर अपनी कार्रवाई कर रहे हैं। चार लोगों की मौत के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।