*BIG BREKING:– छात्रावास सर्प दंश मामले में कलेक्टर की बड़ी कार्यवाही,…- भारत संपर्क

0
*BIG BREKING:– छात्रावास सर्प दंश मामले में कलेक्टर की बड़ी कार्यवाही,…- भारत संपर्क

जशपुर 10 जुलाई 25/ कलेक्टर रोहित व्यास ने ठाकुर दयाल सिंह, शिक्षक (एल.बी.), प्रभारी अधीक्षक, शासकीय अनुसूचित जनजाति बालक आश्रम, बगिया, विकास खण्ड-कांसाबेल, जिला-जशपुर के द्वारा कक्षा तीसरी में अध्ययनरत छात्र अमृत साय के सर्प दंश की सूचना उच्चाधिकारियों को विलम्ब से दिया गया। परिसर की देख-रेख करने में लापरवाही बरती गई। नियमित रूप से परिसर की साफ-सफाई नहीं कराई गई। छात्र के ईलाज में देरी की गई जिसके कारण छात्र का निधन हो गया।

अतः कर्त्तव्य के प्रति उदासीनता एवं लापरवाही बरते जाने के आरोप में छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-9 (1) (क) के तहत् श्री ठाकुर दयाल सिंह, शिक्षक (एल.बी.), प्रभारी अधीक्षक, शासकीय अनुसूचित जनजाति बालक आश्रम, बगिया, विकास खण्ड-कांसाबेल, जिला-जशपुर (छ.ग.) को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। साथ ही यहां के नियमित कर्मचारी को भी निलंबित की कार्यवाही की गई है,वहीं मंडल संयोजक फकीरो यादव को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

निलंबन अवधि में श्री ठाकुर दयाल सिंह को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी तथा इनका मुख्यालय कार्यालय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी, कांसाबेल, जिला-जशपुर (छ.ग.) निर्धारित किया जाता है।

यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

IMG 20250711 062354

IMG 20250711 062419

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2025 Exam Calender: यूपीएससी, एसएससी, रेलवे सहित नवंबर में होंगी ये…| Kartik Aaryan Film: कार्तिक की लगी लॉटरी, मिल गई चौथी बड़ी फिल्म, 900 करोड़ी… – भारत संपर्क| *जशपुर के युवाओं ने छुआ हिमालय की ऊंचाइयों को, 5350 मीटर की ऊंचाई पर…- भारत संपर्क| मुख्यमंत्री साय ने जशपुर में दुलदुला छठ घाट में सूर्य को दिया अर्घ्य: प्रदेश की सुख-समृद्धि और… – भारत संपर्क न्यूज़ …| हरभजन सिंह ने पूछा- ये किसका बेटा है? आग की तरह फैली Photo – भारत संपर्क