बिलासपुर आईजी शुक्ला ने किया वार्षिक निरीक्षण, दरबार लगाकर…- भारत संपर्क

0

बिलासपुर आईजी शुक्ला ने किया वार्षिक निरीक्षण, दरबार लगाकर किया गया अधिकारी व कर्मचारियों की समस्या का निराकरण

कोरबा। बिलासपुर रेंज के आईजी डॉ .संजीव शुक्ला ने शुक्रवार को कोरबा पुलिस का वार्षिक निरीक्षण किया। सर्वप्रथम एसपी सिद्धार्थ तिवारी के द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर ज़िले में उनका स्वागत किया गया। उसके बाद आईजी के द्वारा परेड की सलामी ली गई और परेड का निरीक्षण किया। परेड निरीक्षण में आईजी द्वारा प्रत्येक अधिकारी, कर्मचारियों के टर्नआउट का निरीक्षण एवं टोलीवार परेड कराया गया, जिसमें उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले अधिकारी, कर्मचारियों को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। तत्पश्चात् किट परेड निरीक्षण किया गया, जिसमें सभी कर्मचारियों से उन्हें प्राप्त किट सामग्रियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। आईजी द्वारा रक्षित केन्द्र के समस्त शाखाओं का निरीक्षण किया गया, जिसमें वाहन शाखा एवं रक्षित केन्द्र के सभी वाहनों तथा दस्तावेजों का निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक सुधार हेतु निर्देश दिये। इसके पश्चात् स्टोर शाखा का निरीक्षण किये, जिसमें सभी सामग्रियों के रख-रखाव, सही समय पर वितरण हेतु निर्देश दिये। साथ ही आर्म्स शाखा का भी निरीक्षण कर हथियारों को सुरक्षित रखने तथा साफ सफाई के निर्देश दिये गये।निरीक्षण के अवसर पर आईजी द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु दरबार का आयोजन किया गया। दरबार में आईजी जिला पुलिस बल कोरबा के अधिकारी, कर्मचारियों से रूबरू हुए एवं उनकी समस्याओं के निराकरण करने हेतु कार्यवाही का आश्वासन दिये साथ ही दरबार में थाना चौकी में पदस्थ अधिकारी,कर्मचारियों को थाना में आने वाले पीड़ितों की समस्याओं का उचित निराकरण एवं अच्छा व्यवहार करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।निरीक्षण दौरान एसपी सिद्धार्थ तिवारी, एडिशनल एसपी यू.बी.एस. चौहान व नेहा वर्मा, सीएसपी दर्री रवींद्र मीणा, डीएसपी हेड क्वार्टर प्रतिभा मरकाम, सीएसपी कोरबा भूषण एक्का, एसडीओपी कटघोरा पंकज ठाकुर तथा थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्कूलें बंद, सड़कों पर उतरे टीचर्स… आखिर क्यों हो रहा है नेपाल में ये…| मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से नवनियुक्त निगम-मंडल अध्यक्षों ने की सौजन्य भेंट – भारत संपर्क न्यूज़ …| रेटिनॉल को यूज करने से पहले इससे जुड़ी ये 7 बातें जरूर जान लें| *मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुल 63 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का किया…- भारत संपर्क| जूता चुराई की रस्म बनी बवाल की वजह – दूल्हा बोला “नहीं चाहिए…- भारत संपर्क