सरकंडा क्षेत्र की भाजपा नेत्री ने अपने पति के खिलाफ मारपीट…- भारत संपर्क

0
सरकंडा क्षेत्र की भाजपा नेत्री ने अपने पति के खिलाफ मारपीट…- भारत संपर्क

सरकंडा क्षेत्र की भाजपा नेत्री और पूर्व पार्षद प्रत्याशी आरती दुबे ने मंगलवार शाम को सरकंडा थाने में अपने पति सनत दुबे पर मारपीट का आरोप लगाया और अगले ही दिन बुधवार को उसका पति तिफरा- उसलापुर रेलवे लाइन पर मृत अवस्था में मिला। पुलिस इसे हत्या और आत्महत्या दोनों नजर से देख रही है। बुधवार सुबह तिफरा-उसलापुर के बीच रेलवे लाइन पर एक अधेड़ की लाश मिली , जिसके जेब से एक कार्ड मिला, जिससे उसकी पहचान सरकंडा अशोक नगर मुरूम खदान के पास रहने वाले सनत दुबे 52 वर्ष के रूप में हुई। सनत दुबे बिलासपुर वन मंडल के वन उपज सहकारी समिति में चौकीदार था। जांच के दौरान यह जानकारी हुई कि उसकी पत्नी ने एक दिन पहले ही शाम को उसके खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया था। यह भी जानकारी हुई कि डेढ़ साल पहले भी आरती दुबे ने पति के खिलाफ थाने में रिपोर्ट की थी, उस दौरान दोनों के बीच सुलह हो गई थी। मंगलवार को भी दोनों के बीच एक बार फिर विवाद हुआ। श्रीराम विहार सरकंडा में रहने वाली आरती दुबे पिछले निकाय चुनाव में भाजपा की पार्षद प्रत्याशी थी, जिसने बताया कि 2006 में उनका विवाह सनत दुबे से हुआ था। दोनों की एक 17 साल की बेटी भी है।

शुरू से ही सनत दुबे अपनी पत्नी पर चरित्र शंका किया करता था, इस कारण दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। मंगलवार दोपहर भी दोनों के बीच विवाद हुआ तो उनकी बेटी बीच बचाव के लिए आई , जिस पर सनत ने पत्नी और बेटी दोनों के साथ मारपीट की और घर से चला गया तो इसके बाद वह घर नहीं लौटा और बुधवार को सीधे उसकी लाश आई। पुलिस को शक है कि सनत दुबे ने खुदकुशी की होगी लेकिन हत्या के आशंका को भी खारिज नहीं किया गया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर मृतक राम कुमार हरमा का शव मुंबई से…- भारत संपर्क| परेश रावल का ‘हेरा फेरी 3’ से बाहर होना PR स्टंट था? अक्षय कुमार ने खुद बता दिया… – भारत संपर्क| Redmi Note 14 SE 5G से Moto G86 तक, अगले हफ्ते बाजार में तहलका मचाने आ रहे ये 3… – भारत संपर्क| बिलासपुर में “सिपाही रक्षासूत्र” कार्यक्रम — कारगिल विजय…- भारत संपर्क| एक मंदिर के लिए भिड़ रहे थाईलैंड और कंबोडिया, ये है पूरी कहानी, भारत और चीन के लिए भी… – भारत संपर्क