भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया सावन महोत्सव- भारत संपर्क

0

भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया सावन महोत्सव

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने जिला कार्यालय में सावन उत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया, जिसमें जिले के पूर्व सांसद स्व. बंशी लाल महतो की धर्मपत्नी कौशल्या महतो का मुख्य अतिथि के रूप में आशीर्वाद व मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वैशाली रत्नपारखी के द्वारा सभी महिलाओं को सावन उत्सव की बधाइयां दी गई। जिला एवं मंडल की सभी सदस्यों द्वारा कई सांस्कृतिक नृत्य एवं लोक गायन की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में महिला मोर्चा प्रभारी ज्योति पांडेय, महामंत्री संजू देवी राजपूत, ललिता डिक्सेना, पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश मंत्री व पार्षद रितु चौरसिया, अ.ज.जा. मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सुकरीता कुर्रे, महिला मोर्चा जिला मंत्री रानी यादव, युवा मोर्चा की प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य प्रीति स्वर्णकार, महिला मोर्चा मंडल अध्य्क्ष शीतला विश्वकर्मा, स्वाति कश्यप, अर्चना रुणीझा, देवकी साहू, कमला किंडो, प्रतिमा सोनवानी सहित सभी पार्षद एवं मंडल की बूथ स्तर तक की सदस्य उपस्थित रहीं। सभी ने हर्ष और उल्लास से सावन का झूला झूल कर सावन उत्सव मनाया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अर्शदीप सिंह ने सिर्फ 3 साल में रचा इतिहास, भारतीय क्रिकेट में पहली बार हुआ… – भारत संपर्क| बारिश ने बढ़ाई कुम्हारों की परेशानी, नहीं सूख रहे दीये, सता…- भारत संपर्क| *breaking jashpur:- छत पर चढ़ते समय गिरकर घायल हुआ 9 वीं का छात्र, गंभीर…- भारत संपर्क| क्या बांग्लादेश में फरवरी में चुनाव नहीं होंगे, क्या है नए इलेक्शन सिस्टम की डिमांड? – भारत संपर्क| Junior NTR Injured: ऐड शूट के सेट पर घायल हुए तेलुगू स्टार जूनियर एनटीआर, अब… – भारत संपर्क