BPSC TRE 4.0 Vacancy: बिहार में 44000 शिक्षकों की होगी भर्ती, अगले महीने जारी हो…

0
BPSC TRE 4.0 Vacancy: बिहार में 44000 शिक्षकों की होगी भर्ती, अगले महीने जारी हो…
BPSC TRE 4.0 Vacancy: बिहार में 44000 शिक्षकों की होगी भर्ती, अगले महीने जारी हो सकता है नोटिफिकेशन

बीपीएससी टीआरई 4.0 भर्तीImage Credit source: Pixabay

बिहार में सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए एक बड़ा भर्ती अभियान शुरू होने जा रहा है. चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया के तहत करीब 44 हजार पदों पर बहाली की तैयारी पूरी कर ली गई है. सभी जिलों से कक्षा 1 से 12 तक की रिक्तियों का ब्योरा शिक्षा विभाग को मिल चुका है और आरक्षण रोस्टर के अनुसार पदों को मंजूरी भी दे दी गई है. अब यह प्रस्ताव सामान्य प्रशासन विभाग के पास भेजा गया है, जहां से जल्द ही इसे बीपीएससी को भेजा जाएगा. उम्मीद है कि टीआरई-4 का नोटिफिकेशन जल्द जारी होगा.

किस कक्षा में कितने पद?

इस भर्ती में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक कक्षाओं पर ज्यादा फोकस रहेगा. कक्षा 9 से 12 तक के लिए करीब 25 हजार पद भरे जाएंगे. वहीं कक्षा 1 से 8 तक लगभग 19 हजार शिक्षकों की नियुक्ति होगी. स्तर के अनुसार अनुमानित पद इस प्रकार हैं, कक्षा 18 में 19 हजार, कक्षा 910 में 12 हजार और कक्षा 1112 में 13 हजार पद शामिल हैं.

पहले तीन चरणों में बड़ी बहाली

पिछले दो वर्षों में तीन चरणों के जरिए करीब 2.27 लाख शिक्षकों की नियुक्ति हो चुकी है. चौथे चरण की भर्ती पूरी होने के बाद राज्य में कुल शिक्षकों की संख्या बढ़कर लगभग 6.40 लाख तक पहुंच जाएगी. इससे छात्र-शिक्षक अनुपात भी सुधरेगा. अभी औसतन 29 छात्रों पर एक शिक्षक है, जो नई नियुक्तियों के बाद घटकर करीब 27 छात्र प्रति शिक्षक हो जाएगा.

आरक्षण और डोमिसाइल का नया नियम

टीआरई-4 में पहली बार राज्य के अभ्यर्थियों को बड़ा लाभ मिलेगा. करीब 85 प्रतिशत सीटें बिहार के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित रहने की व्यवस्था की जा रही है. सिर्फ 15 प्रतिशत सीटों पर अन्य राज्यों के अभ्यर्थी या वो उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे जिनकी मैट्रिक और इंटर की पढ़ाई बिहार से बाहर हुई है. महिला अभ्यर्थियों को भी विशेष आरक्षण का लाभ मिलेगा.

सक्षमता परीक्षा पास अभ्यर्थियों की काउंसलिंग

स्थानीय निकाय शिक्षकों के लिए आयोजित सक्षमता परीक्षा के तीसरे और चौथे चरण में सफल उम्मीदवारों की काउंसलिंग 11 फरवरी तक चलेगी. करीब 12,819 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच होगी. काउंसलिंग जिला केंद्रों पर रोज पांच स्लॉट में सुबह 9 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी.

और पढ़ें: BPSC ने जारी किया 2026 का एग्जाम कैलेंडर, जुलाई में होगा CCE; जानें दूसरे एग्जाम्स की डेट्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सीबीएसई का फैसला : 2026 से 12वीं की कॉपियों का होगा डिजिटल मूल्यांकन, OSM सिस्टम…| निकांत जैन को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, HC ने भ्रष्टाचार और अवैध वसूली का माम… – भारत संपर्क| *श्रीमद भागवत कथा के छठवें दिन जशपुर में उमड़ा भक्तिरस, धूमधाम से निकली…- भारत संपर्क| चीन में दुनिया का सबसे बड़ा ट्रैवल मूवमेंट, लूनर न्यू ईयर के दौरान यात्रा करेंगे 9.5… – भारत संपर्क| बिहार के बौद्ध सर्किट में भागलपुर की ‘ग्रैंड एंट्री’… नालंदा-बोधगया के…