अधिकारियों और कर्मचारियों की कॉलोनी में लगेंगे सीसीटीवी…- भारत संपर्क

0

अधिकारियों और कर्मचारियों की कॉलोनी में लगेंगे सीसीटीवी कैमरा, विद्युत कालोनी की तीसरी आंख से होगी निगरानी

कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी के सीएसईबी कोरबा पूर्व के एबी और सीडी टाइप विभागीय कालोनी में अब तीसरी आंख से निगरानी की तैयारी की जा रही है। अधिकारी और कर्मचारियों के दोनों कालोनियों में सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे। इसे लेकर विभागीय अधिकारियों द्वारा सर्वे का काम किया गया है। प्रबंधन की ओर से प्रपोजल की प्रक्रिया चल रही है। विद्युत कंपनी के कोरबा पूर्व संयंत्र के एबी टाइप कालोनी में अधिकारियों के आवास बने हुए हैं। सीडी टाइप में विद्युत कर्मी व उनके परिजन निवास करते हैं। संयंत्र प्रबंधन द्वारा दोनों कालोनियों की सुरक्षा को लेकर समय-समय पर कदम उठाए जाते रहे हैं। कालोनी की बाउंड्रीवाल भी बनाई गई है। ताकि बाहरी लोगों का अनाधिकृत प्रवेश कालोनी में न हो सके। हालाकि सीडी टाइप कालोनी में कई स्थानों में इसे जरूर तोड़ दिया गया है। अब दोनों कालोनियों में सीसीटीवी कैमरा से निगरानी की जाएगी। इसके लिए विभागीय अधिकारियों की टीम ने गत दिनों दोनों कालोनियों का सर्वे किया था। किन-किन स्थानों पर कैमरे लगाए जाएंगे, ताकि चारों ओर से निगरानी हो सके इसका चिहांकन किया गया है। सर्वे टीम में सिविल और सुरक्षा विभाग के अधिकारी शामिल थे। कालोनी में कितने कैमरों की जरूरत होगी यह अंदाजा भी लगाया गया है। इसके आधार पर प्रपोजल बनाकर कंपनी प्रबंधन को भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद कालोनियों में कैमरे लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि दोनों कालोनियों में सीसीटीवी कैमरा लगाने के बाद निगरानी शुरू कर दी जाएगी। सभी कैमरों की निगरानी के लिए डीएसपीएम प्लांट में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। कंट्रोल रूम में 24 घंटे कालोनी की निगरानी होगी। अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश व चोरी सहित अन्य घटनाओं की भी निगरानी में मदद मिलेगी। संयंत्र के अधिकारी-कर्मचारी भी प्रबंधन की इस पहल को सुरक्षा के दृष्टिकोण से आवश्यक बता रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्यमंत्री श्री साय वाको इंडिया राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग…- भारत संपर्क| अपना टाइम आएगा, धैर्य रखें हर हिसाब होगा… ऑडियो मैसेज में शेख हसीना का यूनुस सरकार… – भारत संपर्क| टीम इंडिया के इस खिलाड़ी पर किस्मत मेहरबान, नीतीश रेड्डी की चोट ने दिया एक … – भारत संपर्क| आयुष्मान में फर्जी क्लेम को रोकने कलेक्टर ने सीएमएचओ और…- भारत संपर्क| अधिकारियों और कर्मचारियों की कॉलोनी में लगेंगे सीसीटीवी…- भारत संपर्क