*दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने जशपुर के बन्दरचुंआ पहुंचे मुख्यमंत्री…- भारत संपर्क

0
*दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने जशपुर के बन्दरचुंआ पहुंचे मुख्यमंत्री…- भारत संपर्क

 

जशपुर नगर 17 जून 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज अपने गृह जिले के ग्राम बन्दरचुंआ पहुंचे। यहां वे अपने चचेरे भाई एवं जशपुर नगर पालिका के अध्यक्ष स्व. श्री नरेश चंद्र साय जी के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए। सपत्नीक उनके घर पहुंचकर मुख्यमंत्री साय ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर भाव पूर्ण श्रद्धांजलि दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से पार्थना की। मुख्यमंत्री ने सभी परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दीं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि स्व. श्री नरेश चंद्र साय जी मेरे चचेरे भाई और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. नरहरी साय जी के पुत्र थे। आज वे हमार बीच नहीं है यह हमारे लिए दुःखद क्षण है। इस दुःख की घड़ी में मैं यहां आकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से पार्थना की है। स्व. श्री नरेश चंद्र जी जशपुर नगर पालिका के अध्यक्ष थे। जनप्रिय नेता स्व. श्री नरेश जी क्षेत्र के विकास के लिये सदैव समर्पित रहते थे।

उल्लेखनीय है कि विगत 06 जून को मुख्यमंत्री के चचेरे भाई एवं जशपुर नगर पालिका के अध्यक्ष श्री नरेश चंद्र साय जी का निधन हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पुश्तैनी जमीन को सरकारी बताकर अधिकारियों ने लगाया शासकीय…- भारत संपर्क| भारत के पड़ोस में कभी भी छिड़ सकती है जंग, पाकिस्तान की इन 5 डिमांड को नहीं मान रहा… – भारत संपर्क| दिल्ली यूनिवर्सिटी में लैंड एंड प्रॉपर्टी सेमिनार रद्द होने से विवाद, सरकार पर…| Women’s World Cup 2025: टीम इंडिया ने पहले भी रोका ऑस्ट्रेलिया का विजय-रथ! … – भारत संपर्क| आदिवासी वीर नायकों को समर्पित है देश का पहला डिजिटल संग्रहालय – भारत संपर्क न्यूज़ …