*मधु मक्खियों के हमले में घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री…- भारत संपर्क

0
*मधु मक्खियों के हमले में घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री…- भारत संपर्क

 

जशपुरनगर। डीपू बगीचा में सरहुल पूजा के दौरान,मधु मक्खियों के हमले में घायल हुए लोगों से मिलने के लिये मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,राजा देवशरण जिला चिकित्सालय पहुंचे।यहां उन्होनें उपचाररत घायलों से चर्चा की और उन्हें इलाज में समुचित सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री ने घायलों का इलाज कर रहे चिकित्सक डा डीके अग्रवाल और सीएमएचओ डा व्हीके इंदवार से घायलों की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी ली। सीएमएचओ डा इंदवार ने मुख्यमंत्री को बताया कि घटना में गंभीर रूप से घायल हुए 5 लोगों का आपातकालिन उपचार कक्ष में इलाज किया जा रहा है। चिकित्सक उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर और स्थिर बनी हुई है। मुख्यमंत्री ने इस घटना में गंभीर रूप से घायल हुए सरहुल सरना पूजा समिति के जिला अध्यक्ष और जशपुर के पूर्व विधायक जागेश्वर राम से भी मुलाकात कर,उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने चिकित्सा अधिकारियों को सभी घायलों का समुचित उपचार करने का निर्देश दिया है। उल्लेखनिय है कि मंगलवार की सुबह डीपू बगीचा में सरहुल पूजा के दौरान,हवन कुंड से उठ रहे धुआं से,मधु मक्खि भड़क गए थे। मधु मक्खियों ने बगीचा में पूजा कराने के लिए जुटे हुए बैगा और श्रद्वालुओं पर हमला कर दिया था। इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई थी। घटना के बाद घायलों की सहायता के लिए तत्काल स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस पहुंची और उन्हें इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा का किया जिक्र – भारत संपर्क न्यूज़ …| 30 लाख का खिलाड़ी, जिसने 2 गेंदों में लिखी KKR की हार की कहानी, रास्ता भटकन… – भारत संपर्क| खेसारी लाल और पवन सिंह को सुपरस्टार नहीं मानती ये भोजपुरी एक्ट्रेस, इन 2 एक्टर्स… – भारत संपर्क| युवा मोर्चा ने भव्य रूप से मनाया बिलासपुर भाजपा पूर्वी मंडल…- भारत संपर्क| पुरानी रंजिश में युवक पर प्राणघातक हमला, आरोपी गिरफ्तार — भारत संपर्क