*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पत्थलगांव से गुमला तक हाई-स्पीड फोरलेन…- भारत संपर्क

0
*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पत्थलगांव से गुमला तक हाई-स्पीड फोरलेन…- भारत संपर्क

 

रायपुर ।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा रायपुर से रांची नेशनल हाईस्पीड कारीडोर प्रोजेक्ट अंतर्गत पत्थलगांव, जशपुर (छत्तीसगढ़) से गुमला (झारखंड) तक के लिए हाई-स्पीड फोरलेन रोड की स्वीकृति दिए जाने पर प्रधानमंत्री श्री मोदी जी को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह महत्वपूर्ण सड़क परियोजना दोनों राज्यों छत्तीसगढ़ एवं झारखंड के विकास में मील का पत्थर साबित होगी ।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों के साथ जशपुर निवासियों को इस हाई-स्पीड फोरलेन रोड परियोजना की स्वीकृति की विशेष रूप से बधाई देते हुए कहा कि पत्थलगांव से गुमला तक फोरलेन सड़क के निर्माण से रायपुर और रांची के मध्य यात्रा सुगम होने के साथसाथ यात्रा में समय की भी बचत होगी। सड़क परियोजना पूर्ण होने से दोनो राज्यों में विकास कार्यों की गति में भी तेजी आएगी।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय कैबिनेट में 50 हजार 655 करोड़ रूपए लागत और लगभग 936 किलोमीटर लंबाई की आठ राष्ट्रीय हाई-स्पीड रोड परियोजनाओं की स्वीकृति दिए जाने की जानकारी ट्वीटर पर साझा की है। उन्होंने कहा है कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से आर्थिक उन्नति के साथ-साथ देश में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*दुखद घटना ने ज्योति से छीना सहारा तो मुख्यमंत्री ने सिर पर रखा हांथ, तपकरा…- भारत संपर्क| झपटमारी गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार – सोने की चेन व…- भारत संपर्क| अरे दामाद जी… शादी की तैयारी में जुटा था ससुराल, साली को भगा ले गया दूल्ह… – भारत संपर्क| यूपी में हिट और बिहार में फ्लॉप… लोकतंत्र में भोजपुरी स्टारडम का रिपोर्ट…| ट्रेलर मालिक संघ का ऐलान; भाड़ा नहीं बढ़ा तो 26 जुलाई से होगा आंदोलन  – भारत संपर्क न्यूज़ …