मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने चिंतन शिविर 2.0 के दूसरे…- भारत संपर्क

0
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने चिंतन शिविर 2.0 के दूसरे…- भारत संपर्क

रायपुर 09 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) नवा रायपुर परिसर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ योगासन कर चिंतन शिविर 2.0 के दूसरे दिन की शुरुआत की। उन्होंने योग को स्वस्थ जीवनशैली का आधार बताते हुए कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मन को भी शांत करता है और हमें प्रकृति के अधिक समीप लाता है। यह योगाभ्यास न केवल एक प्रेरणादायक पहल थी, बल्कि प्रदेश में स्वास्थ्य एवं संतुलित जीवनशैली को प्रोत्साहित करने का भी सशक्त संदेश था।

मुख्यमंत्री श्री साय के साथ इस योग सत्र में उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा तथा आईआईएम रायपुर के निदेशक प्रो. रामकुमार काकानी भी शामिल हुए।


Post Views: 2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किराया जमा नहीं करने पर जेल परिसर की चार दुकानें सील, 1 लाख 29 हजार की वसूली – भारत संपर्क न्यूज़ …| थाईलैंड-कंबोडिया विवाद, डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे को जिनपिंग ने नकारा – भारत संपर्क| CGMSC द्वारा दवाओं की गुणवत्ता को लेकर लगातार बरती जा रही है सतर्कता – भारत संपर्क न्यूज़ …| बिग बॉस 19: ‘लव एंगल’ पर छिड़ा घमासान, फरहाना भट्ट पर फूटा प्रणित मोरे का… – भारत संपर्क| *जनपद सदस्य से दुर्व्यवहार पर बवाल : जनपद उपाध्यक्ष ने तहसीलदार सन्ना रोशनी…- भारत संपर्क