*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दो सड़कों के निर्माण के लिए दी बड़ी सौगात, 4…- भारत संपर्क

0
*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दो सड़कों के निर्माण के लिए दी बड़ी सौगात, 4…- भारत संपर्क

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जिले के सड़क विकास को नई दिशा देते हुए दो महत्वपूर्ण मार्गों के निर्माण के लिए मंजूरी प्रदान की है। ग्रामीण अंचल के लोगों की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार जिले के कुंजारा बोराटोंगरी से ढोंगाअंबा पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए 2 करोड़ 75 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है।वहीं NH-43 मुख्य मार्ग से बोड़ाटोंगरी पहुंच मार्ग के निर्माण हेतु 1 करोड़ 78 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों के आवागमन में बड़ी सुविधा होगी। अब तक इन इलाकों के लोगों को बरसात के दिनों में कीचड़ और धूल से जूझना पड़ता था, वहीं किसानों को भी अपनी उपज बाजार तक पहुँचाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद ग्रामीणों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँचना आसान होगा और क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी।ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सौगात क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही जरूरत को पूरा करेगा और आने वाले समय में गांवों की तस्वीर बदलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

46 साल की YRF की वो हीरोइन, जिसे जीजा ने खूबसूरती देख फिल्म में कर लिया था… – भारत संपर्क| अयोध्या वाला मॉडल लखनऊ समेत इन स्टेशनों पर भी लागू, बिना लाइन में लगे मिलेग… – भारत संपर्क| कटिहार: CM नीतीश के स्वागत की कर रहे थे तैयारी, दो मजदूरों को स्कार्पियो ने…| IND vs SL, Playing 11: टीम इंडिया में होंगे 3 बड़े बदलाव, फाइनल से पहले इन … – भारत संपर्क| Hindu Baby Girl Name: नवरात्रि में जन्मी लाडली का रखना है ‘श्री’ से नाम, ये रहे…