क्रिसमस ट्री, जिंगल बेल व स्टार, गिफ्ट की वैरायटी से सजे…- भारत संपर्क

0

क्रिसमस ट्री, जिंगल बेल व स्टार, गिफ्ट की वैरायटी से सजे बाजार, मसीही समाज के लोग घरों को सजाने कर रहे खास खरीदारी

कोरबा। शहर में क्रिसमस को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। दिसंबर का महीना मसीहियों के लिए पावन एवं शुभ होता है, जो आनंद एवं खुशियों का पैगाम लेकर आता है।दिसंबर शुरू होते ही दुकानों में सजावटी समान दिखने लगे हैं। क्रिसमस ट्री से लेकर जिंगल बेल (घंटी) तक की ढेर सारी वैरायटी बाजार में दिखाई देने लगी हैं। बाजार में सैंटा स्टीकर भी छाए हुए हैं। छोटे-बड़े कई साइज में उपलब्ध ये स्टीकर लोग अपने घरों के लिए खरीद कर ले जा रहे हैं। घर के मुख्य द्वार पर लगाने के लिए खास तरह के स्टीकर के साथ ही घर की सजावट के लिए ढेरों सामान मौजूद हैं। क्रिसमस के लिए इस बार बाजार में खास तरह की बेल (घंटी) भी आई हुई हैं। घर में सजावट के लिए यह बेल काफी पसंद की जा रही है। घर के मुख्य द्वार और ड्रॉइंगरूम में लगाने के लिए लोग अपनी पसंद के अनुसार बेल खरीद रहे हैं। इनकी कीमत 50 रुपए से 350 रुपए तक है। मीडियम रेंज की बेल लोगों की खास पसंद बनी हुई है। सैंटा बेल कई साइज में बाजार में उपलब्ध है, जिसे लोग खरीदकर ले जा रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नोएडा: चौके-छक्के से लेकर विकेट गिरने तक, क्रिकेट में कैसे लगाते थे सट्टा? … – भारत संपर्क| भाभी को देवर ने दी आइसक्रीम… देखते ही बड़े भाई का सनका माथा, कर दिया ये…| *कलेक्टर ने बच्चों के शैक्षिक गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के दिए निर्देश,…- भारत संपर्क| सरकार की चेतावनी, ये फेक ऐप्स पहुंचा सकते हैं आपको नुकसान, तुरंत करें Uninstall – भारत संपर्क| मार-मारकर 15 गेंदों को किया बाहर, गेंदबाजों पर बेदर्दी से टूटा ये बल्लेबाज,… – भारत संपर्क