सीएम ने की भवानी मंदिर स्थल का नामकरण कौशल्या धाम करने की…- भारत संपर्क

0

सीएम ने की भवानी मंदिर स्थल का नामकरण कौशल्या धाम करने की घोषणा

कोरबा। जिले के एकदिवसीय प्रवास पर आए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भवानी मंदिर परिसर में आयोजित श्री राम कथा महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने परिसर में राम कथा वाचन के लिए आए श्री श्री 1008 जगद्गुरू रामभद्राचार्य के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया एवं प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने महोत्सव में आए श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए सभी को नवरात्रि एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जगद्गुरु के कोरबा आगमन से ऊर्जाधानी की धरती धन्य हो गयी है। उनका आशीर्वाद प्रदेशवासियों पर सदैव बनी रहे।
उन्होंने कार्यक्रम की आयोजन कर्ता ज्योति पांडे को भव्य आयोजन के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की माटी माता कौशिल्या का मायका एवं हमारे आराध्य भगवान श्री राम का नौनिहाल है। यहां प्रभु श्री राम ने माता सीता एवं भाई लक्ष्मण के साथ अपने वनवास के दौरान अधिकांश समय यहां व्यतीत किया है। राजिम में भगवान श्री राम व माता सीता द्वारा कुलेश्वर महादेव मंदिर की स्थापना की गई है। जहां प्रतिवर्ष कुंभ मेला का आयोजन किया जाता है। हजारों श्रद्धालु स्नान कर पुण्य प्राप्त करते है। मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी को पूरा करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। आने वाले दिनों में हमारा राज्य विकसित छत्तीसगढ़ के रूप में स्थापित होगा। देश के गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद खत्म करने का ध्येय रखा गया है । प्रदेश में नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। हमारे जवान बड़े साहस से नक्सलियों का सामना कर रहे है एवं हमें लगातर सफलता मिल रही है। उन्होंने कहा कि बस्तर क्षेत्र में विकास की गंगा बहेगी। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण के खिलाफ भी राज्य में कड़े नियम बनाकर कड़ाई के साथ लागू किया जाएगा।उन्होंने बताया कि श्री राम लला दर्शन योजना के माध्यम से राज्य से प्रतिमाह हजारों भक्तों को सरकारी खर्च से अयोध्या धाम में श्री राम के दर्शन का लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने जगद्गुरू के अपील पर भवानी मंदिर स्थल का नामकरण कौशल्या धाम करने की घोषणा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में माता भवानी एवं कौशल्या धाम मंदिर पहुँचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली, शांति और समृद्धि की मंगल कामना की। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा-पाठ करते हुए माता की प्रतिमा पर नारियल, पुष्प, चंदन एवं फल अर्पित कर आरती की। मुख्यमंत्री श्री साय ने नव-निर्मित कौशल्या धाम मंदिर में माता कौशल्या की मूर्ति का नमन किया। मंदिर में माता कौशल्या की गोद में बाल रूप में भगवान श्रीराम की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। जो कि मंदिर के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर का अवलोकन कर निर्माण कार्य की सराहना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं से मुलाकात की और उनकी कुशलक्षेम जाना। स्थानीय श्रद्धालु एवं जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री श्री साय का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल , महापौर संजू देवी राजपूत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, वनमण्डलाधिकारी कटघोरा कुमार निशांत, प्रभारी कलेक्टर आशुतोष पांडेय, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, सीईओ जिला पंचायत दिनेश नाग, गोपाल मोदी, डॉ. राजीव सिंह, अशोक चावलानी स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
बॉक्स
ओपन थियेटर मैदान में राम लीला महोत्सव में हुए शामिल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कोरबा प्रवास के दौरान शहर के घंटाघर ओपन थिएटर मैदान में नगर निगम द्वारा आयोजित रामलीला महोत्सव में सम्मिलित हुए। उन्होंने कहा कि नवरात्रि पर्व हमें शक्ति, भक्ति और सद्भाव का संदेश देता है। इन 9 दिनों में हम माता के 9 रूपों की भक्ति भाव से पूजा करते है, ऐसे अवसर पर इस प्रकार के भव्य रामलीला का आयोजन बड़े ही गर्व की बात है।
उन्होंने आयोजन समिति को रामलीला महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए सराहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि रामलीला हमारे जीवन मूल्यों और आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। रामलीला को देखकर बचपन की स्मृति ताजा हो गई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय एवं अन्य अतिथियों को राम दरबार, शॉल व श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Viral: पीछे से कार, आगे से बैलगाड़ी; देसी जुगाड़ देख चकराया लोगों का दिमाग; देखें…| IND vs WI, Playing 11: कुलदीप यादव की 347 दिन बाद टेस्ट टीम में वापसी, वेस्… – भारत संपर्क| UCEED 2026 Registration: डिजाइन यूजी प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे…| Matka King: मिर्जापुर का ये बड़ा एक्टर बनेगा ‘मटका किंग’! रोल के लिए बढ़ाया 8… – भारत संपर्क| Happy Dussehra 2025 Wishes in Hindi: धर्म की जीत हो, अधर्म का…दशहरा पर इन…