एक पेड़ मां के नाम अभियान की तैयारी की कलेक्टर ने की…- भारत संपर्क

0
एक पेड़ मां के नाम अभियान की तैयारी की कलेक्टर ने की…- भारत संपर्क

बिलासपुर, 11 जुलाई 2024/प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 20 तारीख को एक ही दिन एक ही समय पर लगभग सवा चार लाख पौधे मां के नाम पर रोपे जाएंगे। जिले में महतारी वंदन योजना की लाभार्थी इस सघन पौधरोपण अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगी। महिलाओं की भागीदारी होने से वे रोपे जाने वाले पौधे से भावनात्मक रूप से जुडे़गी।

कलेक्टर अवनीश शरण ने आज इसकी समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी।
जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने कहा कि इस पूरे अभियान के नोडल अधिकारी नगर निगम कमिश्नर एवं सहायक नोडल अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी होंगे। अनुविभाग स्तर पर एसडीएम को अभियान के लिए नोडल बनाया गया है। अभियान में मुख्य रूप से फलदार एवं छायादार पौधे रोपित किये जाएंगे। महिलाएं घर की बाड़ी, सार्वजनिक जगह या किसी अन्य स्थान पर भी पौधा रोप सकती है। स्वयं के द्वारा लगाये गये पौधों की महिलाएं रूचि लेकर देखरेख करेंगी। पौधे उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी वन विभाग को दी गई है। इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार, सीईओ जिला पंचायत श्री आरपी चौहान, सहायक कलेक्टर श्री तन्मय खन्ना, एडीएम द्वय श्री आरए कुरूवंशी, श्री शिवकुमार बनर्जी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फेसबुक पर विदेशी लड़की से की फ्रेंडशिप, फिर गंवा बैठा 10 लाख रुपये… जानें… – भारत संपर्क| राबड़ी उपाध्यक्ष, जगदानंद का प्रमोशन, शिवानंद तिवारी की छुट्टी… RJD चीफ…| रायगढ़ में खाद गोदाम में चोरी, किसान परेशान, पूरे मामले की जांच में जुटी पुलिस – भारत संपर्क न्यूज़ …| ट्रंप की धमकी के बाद थाईलैंड-कंबोडिया में सीजफायर, लेकिन थाई नेता ने रखी ये शर्त… – भारत संपर्क| *सावन महोत्सव और विजय दिवस का भव्य आयोजन : डी पी एस प्राइमरी बालाजी एवं देव…- भारत संपर्क