कांग्रेसियों ने फूंका ईडी का पुतला, भाजपा सरकार पर बोला…- भारत संपर्क

0

कांग्रेसियों ने फूंका ईडी का पुतला, भाजपा सरकार पर बोला जुबानी हमला

कोरबा। शनिवार को दीपका में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का पुतला दहन किया। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता एकत्रित हुए और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ईडी और अन्य सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है और विपक्ष को दबाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार शासन करने में विफल रही है और अब वह सरकारी एजेंसियों का राजनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि केंद्र सरकार मनमाने तरीके से जांच एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक फायदे के लिए कर रही है। ईडी भारतीय जनता पार्टी और अडानी के एजेंट की भांति काम कर रही है। भाजपा राज्य में विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए ईडी का दुरुपयोग कर रही है। ईडी के अधिकारी भी अपने शासकीय कर्मचारी होने की मर्यादा को भूलकर भाजपा कार्यकर्ता की भांति काम कर रही है। कांग्रेस इसका विरोध करती है तथा ईडी के कार्यप्रणाली के विरोध में पूरे प्रदेश में ईडी का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन के दौरान कांग्रेसियों से झूमझटकी भी हुई। इस दौरान हरीश परसाई, तनवीर अहमद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्वेता तिवारी से 3 साल छोटी हैं ‘सैयारा’ के डायरेक्टर की वाइफ, फिल्मी कहानी की… – भारत संपर्क| सैलरी मांगी तो बेरहमी से पीटा, कांग्रेस विधायक पर लगा आरोप… 5 के खिलाफ के… – भारत संपर्क| सीरिया में इजराइल के बाद अमेरिका का सीक्रेट ऑपरेशन, इस संगठन के नेता और उसके बेटों को… – भारत संपर्क| जीरा Vs अजवाइन: दिखते हैं एक जैसे, पर पोषक तत्वों में बड़ा फर्क? कौन है ज्यादा…| Viral Video: ट्रैक्टर को बंदे ने जुगाड़ से बनाया रोड रोलर, सड़क पर कलाकारी देख हैरान…