सडक़ों से मवेशियों को हटाने निगम और ट्रैफिक पुलिस ने की कवायद- भारत संपर्क

0

सडक़ों से मवेशियों को हटाने निगम और ट्रैफिक पुलिस ने की कवायद

कोरबा। नेशनल हाईवे और दूसरे मार्गों पर बने हुए ब्लैक स्पॉट इसलिए हटा दिए गए हैं, क्योंकि वहां लगातार हादसे हो रहे थे। इसकी बड़ी कीमत लोगों को चुकानी पड़ रही थी। अब शहरी क्षेत्र में सडक़ों पर दिन-रात जमे रहने वाले मवेशियों को पकडकऱ सही जगह भेजने का काम किया जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम इस अभियान पर काम कर रहा है। ट्रैफिक पुलिस के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए सडक़ पर मौजूद मवेशियों के गले में रेडियम बेल्ट बांधा गया। उद्देश्य था कि दूर से ही यह चीज चमक में आने पर हादसे से मवेशियों को बचाया जा सके। अभियान को रफ्तार देने के लिए नगर निगम ने काउकैचर और कर्मचारियों को काम पर लगाया है। विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करने के साथ कर्मचारी अपने तरीके से सडक़ पर बैठे मवेशियों को पकडऩे के साथ सरकारी गोठान भेजने की कार्यवाही कर रहे हैं। यह सब इसलिए जरूरी है क्योंकि मवेशियों के सडक़ पर बैठने से लेकर आराम करने के दौरान उन पर वाहनों के चढऩे का डर बना हुआ है।ट्रैफिक विभाग ने अभियान में संयुक्त रूप से अपनी भूमिका निभाई है। एएसआई मनोज राठौर ने बताया कि यातायात प्रभारी गोवर्धन मांझी के नेतृत्व में ट्रैफिक टीम विभिन्न क्षेत्रों में मवेशियों पर लगाम लगाने के लिए जुटी हुई है। आने वाले दिनों में मवेशी पालकों का पता लगाने के साथ उन पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाकिस्तान के साथ मैच खेलने पर मोहम्मद सिराज की दो टूक, सिर्फ 6 शब्दों में द… – भारत संपर्क| Microsoft के सर्वर पर साइबर हमला,100 से ज्यादा सरकारी ऑर्गेनाइजेशन बने शिकार – भारत संपर्क| गर्मी और मानसून में शिलाजीत खाने का सही तरीका क्या है? एक्सपर्ट से जानें| Sarangarh News: प्राकृतिक सौंदर्य की आभा गोमर्डा अभ्यारण्य- माड़ोसिल्ली जलप्रपात मन… – भारत संपर्क न्यूज़ …| पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी से मिले अजय देवगन? जानें वायरल फोटो का सच – भारत संपर्क