सीजी बोर्ड की परीक्षा का काउंटडाउन शुरू, 10वीं में 12771 और…- भारत संपर्क

0

कोरबा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित होने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा की तिथि नजदीक आ रही है। परीक्षा शुरू होने में अब कुछ दिन शेष हैं। ऐसे में परीक्षा आयोजन को सुचारू बनाने की तैयारी भी तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षा की मार्गदर्शिका जारी की है। इसमें स्पष्ट है कि शहरी क्षेत्र के सरकारी या निजी स्कूलों के छात्र-छात्राएं अपने ही स्कूल में परीक्षा नहीं देंगे। उन्हें नजदीक के दूसरे केंद्र में परीक्षा देने की व्यवस्था करनी होगी। इसमें ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों को राहत दी गई है, लेकिन जिस स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा, वहां के प्राचार्य उसी केंद्र में केन्द्राध्यक्ष नहीं बनाए जाएंगे। इस बार जिले से 10वीं में 12771 और 12वीं में 9516 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा केंद्र बनाए गए स्कूलों में संसाधन सुविधाओं की कमी भी दूर की जा रही हैं, ताकि परीक्षार्थियों को परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की असुविधा न हो। बोर्ड परीक्षा में 10वीं के लिए 98 तो 12वीं कक्षा के लिए जिले के 96 स्कूलों को केंद्र बनाया है। परीक्षा के दौरान केन्द्राध्यक्ष कौन होगा, इसके लिए मार्गदर्शिका तैयार कर ली है। इसका पालन जिला शिक्षा विभाग कर रहा है। केंद्राध्यक्षों की सूची को भी लगभग अंतिम दे दिया है। जिन स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया है, उनमें शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के केंद्रों में केन्द्राध्यक्ष नियुक्ति करने अलग इसका अलग नियम लागू होगा। पालन डीईओ को करना होगा। शहर के जो स्कूल परीक्षा केंद्र हैं, वहां पढ़ने वाले छात्रों को नजदीक के दूसरे परीक्षा केंद्र में परीक्षा देने जाना होगा, जबकि केंद्र बनाए गए स्कूल के प्राचार्य अथवा उप प्राचार्य केन्द्राध्यक्ष होंगे। ग्रामीण क्षेत्र के केंद्रों में शिथिलता बरती है। ग्रामीण क्षेत्र के जो स्कूल केंद्र होंगे, वहां के छात्र उसी स्कूल में परीक्षा देंगे, पर प्राचार्य को दूसरे केंद्र में केन्द्राध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालनी होगी।

गोपनीय सामग्री गर्ल्स स्कूल साड़ा में 16 को बांटी जाएगी
वर्ष 2026 की हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षाओं के लिए गोपनीय सामग्री का वितरण 16 फरवरी को गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल साडा कोरबा में किया जाएगा। डीईओ टीपी उपाध्याय ने जिले के सभी केंद्राध्यक्षों से उक्त तिथि पर सुबह 10 बजे समन्वय संस्था में उपस्थित होकर गोपनीय परीक्षा सामग्री प्राप्त करने कहा है। सामग्री प्राप्त करने के तुरंत बाद उसे संबंधित थाना या चौकी में सुरक्षित जमा करने कहा है। इस प्रक्रिया में समय-सीमा और गोपनीयता का कड़ाई से पालन करने कहा है, ताकि मुख्य परीक्षाओं का संचालन सुचारू रूप से संपन्न हो।

रिश्तेदार परीक्षार्थी तो बदलेंगे प्रभारी
बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं में से कोई ऐसा छात्र, जो किसी स्कूल के विषय शिक्षक अथवा प्राचार्य जो पर्यवेक्षक या केन्द्राध्यक्ष बनाए गए हैं, उनका रिश्तेदार होगा तो इस स्थिति में केंद्र का प्रभार बदलना पड़ेगा। दूसरी ओर से कोई भी शिक्षक या प्राचार्य अपनी पहुंच का लाभ लेकर मनचाहे केंद्र का प्रभारी नहीं बन पाएगा। इसके लिए केन्द्राध्यक्षों का चयन मेन्युअली नहीं, वरन कम्प्यूटर के माध्यम से किया जाएगा। हालांकि इसमें जो जानकारी बीईओ और डीईओ के माध्यम से सिस्टम में अपलोड होगी, उसी के अनुसार कम्प्यूटर सूची तैयार करेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs NAM: कोहली ने 2016 में बनाया जो रिकॉर्ड, हार्दिक पंड्या ने T20 वर्ल्… – भारत संपर्क| धर्म बदलने या शादी करने से किसी की जाति नहीं बदलती, इलाहाबाद HC का बड़ा आदे… – भारत संपर्क| बीट प्रणाली सशक्त कर अपराध मुक्त रायगढ़ की दिशा में तमनार पुलिस की पहल – भारत संपर्क न्यूज़ …| 5 साल में UPSC-SSC भर्ती परीक्षा में कोई पेपर लीक नहीं… सरकार ने राज्यसभा में…| *Big Breaking jashpur:-धान खरीदी केन्द्र में प्रशासनिक अधिकारियों की…- भारत संपर्क