शिवनाथ नदी किनारे संदिग्ध अवस्था में मिला अज्ञात महिला का शव- भारत संपर्क

0
शिवनाथ नदी किनारे संदिग्ध अवस्था में मिला अज्ञात महिला का शव- भारत संपर्क






बिलासपुर। थाना पचपेड़ी अंतर्गत ग्राम शिवटीकारी के शिवनाथ नदी किनारे कल दिनांक 24 अगस्त को एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और पंचनामा कार्यवाही कर शव को सुरक्षित रखा गया।

पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र लगभग 20 से 30 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। मृतका के दाहिने हाथ में त्रिशूल के भीतर महादेव का टैटू तथा बाएँ हाथ पर ग्राफिक स्टाइल में अंग्रेजी भाषा का टैटू बना हुआ है।

थाना पचपेड़ी पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। अज्ञात महिला की शिनाख्त हेतु पुलिस ने जनता से सहयोग की अपील की है। यदि किसी व्यक्ति को इस प्रकार की महिला के लापता होने की जानकारी हो तो वह तत्काल थाना प्रभारी पचपेड़ी (मोबाइल नंबर 9479193043) अथवा कंट्रोल रूम बिलासपुर (मोबाइल नंबर 9479193099) पर सूचना प्रदान कर सकते हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संस्कृति, इतिहास और अध्यात्म का संगम जहां इतिहास बोलता है, संस्कृति मुस्कुराती है और अध्यात्म… – भारत संपर्क न्यूज़ …| लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की विरासत और उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाने 12… – भारत संपर्क न्यूज़ …| *मुख्यमंत्री श्री साय और उनकी धर्मपत्नी ने दुलदुला छठ घाट में डूबते सूर्य…- भारत संपर्क| यूके में 20 साल की सिख महिला से रेप का आरोपी गिरफ्तार, CCTV फुटेज से हुई 32 साल के… – भारत संपर्क| मुसलमानों को ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए… शाह बानो पर बनी ‘HAQ’ की रिलीज से पहले… – भारत संपर्क