दीपका में श्रमिक नेता पर जानलेवा हमला- भारत संपर्क

0

दीपका में श्रमिक नेता पर जानलेवा हमला

 

कोरबा। दीपका थाना अंतर्गत सोमवारी बाजार के पास देर रात लगभग 10 बजे श्रमिक संगठन एटक के नेता मनमीत पर अज्ञात युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। मामले की सूचना पर पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। मनमीत के साथ अज्ञात युवकों ने रॉड, लाठी, डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। हमले से गंभीर श्रमिक नेता को अस्पताल दाखिल कराया गया है। प्रत्यक्ष दर्शियो ने बताया कि पहले सिर पर रॉड से वार किया गया, उसके बाद सीने में दोबारा हमला किया फिर आरोपी मौके से फरार हो गए। इधर घटना की जानकारी फैलते ही लोग अस्पताल पहुंचने लगे। श्रमिक नेता पर हमला किन कारणों से हुआ है, वो लोग कौन हैं, पुलिस इन सबकी जांच कर रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कौन है खोकन चंद्र बर्मन जिसकी वजह से शेख हसीना को बांग्लादेश में मिल सकती है… – भारत संपर्क| Ben Stokes…मैं इतनी छोटी गाली नहीं देता, Live शो में ये क्या बोल गए आशीष … – भारत संपर्क| Viral: खूंखार शेर के पास यू्ं जाकर बनाने लगा वीडियो, दहाड़ मारी तो आया होश! लोग बोले-…| Deepfake के लिए सख्त कानून बनाने जा रही सरकार, ऐसे होगा असर – भारत संपर्क| ये हैं भारत की 5 प्रसिद्ध बर्ड सेंचुरी, आप भी करें एक्सप्लोर