महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरार नाबालिग आरोपी की मौत, ओडिशा में खेत से मिला… – भारत संपर्क न्यूज़ …

0
महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरार नाबालिग आरोपी की मौत, ओडिशा में खेत से मिला… – भारत संपर्क न्यूज़ …

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में राखी त्यौहार के दिन एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। इस दुष्कर्म में शामिल 7 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इसमें से कई अब भी फरार हैं। इस घटना में शामिल एक युवक की संदिग्ध हालत में ओडिशा से शव बरामद हुआ है।

यह पूरा मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है। रक्षाबंधन त्यौहार के दिन एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने एक संदिग्ध युवक की तलाश में मृतक के गांव में दबिश दी थी। वहीं इस केस से जुड़ा संदिग्ध युवक फरार हो गया था, जिसके बाद वह ओडिशा में अपने मामा के घर सरायपाली गया था। जहां पर खेत में करंट लगने से उसकी मौत हो गई। युवक का शव ओडिशा बॉर्डर के सरायपाली में खेत से बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि, जंगली सुअर के शिकार के लिए लगाए गए करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। मृतक केसाइपाली गांव का रहने वाला था।

पहले से शादीशुदा युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर किया अनाचार, एसटीएससी कोर्ट ने आजीवन कारावास व अलग-अलग धाराओं में 1 लाख 30 हजार का जुर्माना भी ठोंका
नगरीय प्रशासन विभाग में 166 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले
raigarhtopnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत झिमकी में हुआ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन..विधायक…- भारत संपर्क| Tips And Tricks: प्याज दूर कर सकता है इतनी परेशानियां, जानें किन तरीकों से करें…| H-1B वीजा को लेकर बढ़ी टेंशन, ट्रंप ने बदला नियम, लाखों भारतीयों पर पड़ेगा असर – भारत संपर्क| Box Office Collection: निशाने से चूक गई ‘निशांची’, ‘अजेय’ भी पिछड़ी… ‘जॉली VS… – भारत संपर्क| Kannauj News: विधवा महिला से की शादी, घर छोड़कर भागी तो सनकी पति ने बच्चों … – भारत संपर्क